काशी की ज्ञानवापी मस्जिद के बाद जामा मस्जिद अलीगढ़ आई विवादो में

काशी की ज्ञानवापी मस्जिद के बाद जामा मस्जिद अलीगढ़ मामला पकड़ सकता है तूल

विरेन्द्र चौधरी


मेरठ। जनपद अलीगढ़ से आ रही खबर के अनुसार अलीगढ़ की जामा मस्जिद जो राष्ट्रीय धरोहर है,नगर निगम की जमीन पर बनी है।यह बात उस समय सामने आयी जब केशन देव शर्मा ने जामा मस्जिद के मालिकाना हक को लेकर नगर निगम में एक आरटीआई डाली।नगरनिगम के जवाब के बाद मामला तूल पकड़ सकता है। 



समाचार के अनुसार केशव देव शर्मा ने नगर निगम अलीगढ़ से निम्न बिंदुओं जानकारी मांगी थी। 1-जामा मस्जिद "JAMA MASJID" किसकी जमीन पर बनी है  2-जामा मस्जिद द्वारा नगर निगम को कितना टैक्स दिया जाता है ? 3-जामा मस्जिद जिस जमीन पर बनी है उसका मालिकाना हक किसका है ? इस आरटीआई के जवाब में निगम प्रशासन ने जवाब दिया कि जामा मस्जिद जिस जमीन पर बनी है,वह जमीन सार्वजनिक है,उस पर मालिकाना हक किसी का नहीं है। जिस जमीन पर जामा मस्जिद बनी है उसका रकवा 128 हेक्टेयर है। निगम से जवाब मिलने के बाद केशव देव शर्मा ने 8 मई को जिलाधिकारी,मंडलायुक्त, विकास प्राधिकरण, नगर निगम को शिकायत करते हुए कहा सार्वजनिक जमीन से जामा मस्जिद सहित वहां से अवैध कब्जे को हटाया जाए।उन्होंने शिकायत में लिखा है इस कब्जे को 15 दिन में हटाया जायें,अगर प्रशासन अवैध कब्जा नहीं हटाता तो वे हाईकोर्ट जायेगें।


जामा मस्जिद JAMA MASJID को लेकर ब्यान


भाजपा की वरिष्ठ नेता शकुंतला भारती जो अलीगढ़ की पूर्व मेयर है ने कहा जब निगम कह रहा है कि मस्जिद वाली जमीन सार्वजनिक है तो सार्वजनिक जमीन पर बनी चाहे मस्जिद हो या कुछ और चीज,उसे टूटना चाहिए।शकुंतला भारती ने कहा इस संबध में वे सरकार को चिट्ठी लिखेगी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पूरे मामले से अवगत करायेगी।

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक जमीर उल्लाह ने जामा मस्जिद 1728 में बनी,उस समय नगर निगम नहीं था। उस दौरान साबित खान गवर्नर होते थे,उन्होंने जामा मस्जिद का निर्माण कराया था। सपा नेता जमीर ने कहा भाजपा असल मुद्दों से ध्यान भटका रही हैं।जो भाजपा के लोग मस्जिद तोड़ने की बात कर रहे है,वो पागल है।उनकी सोच गंदी है।जामा मस्जिद सरकार के संरक्षण में है,किला और मस्जिद सरकारी गजट में है,हमारी धरोहर है, हिन्दुस्तान की खूबसूरती है।उन्होंने भाजपा नेताओं से कहा मुद्दों से भटकाने के बजाय देश के लिए कुछ कर लो। पूर्व विधायक ने कहा मैं हिंदू और मुसललमानों से अपील करता हुं सब एक साथ खडे़ होकर देश को बचा लें वरना् देश के हालात श्रीलंका जैसे हो जायेगें।

नगर आयुक्त गौरांग राठी ने कहा हमारे पास एक क्वेरी 2021 में आयी थी। जिसमें निगम से पुछा गया था कि जामा मस्जिद किसकी जमीन पर बनी है,इसका मालिकाना हक किसका हैं। नगर निगम द्वारा इसका जवाब दे दिया गया। सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी धार्मिक स्थल पर किसी कार्यवाही का विचार है ना ही प्रत्याशित है। शहर में गलत अफवाहें उड़ रही है।हम इसकी निंदा करते है।


एक सवाल के जवाब में एडीएम सिटी ने कहा हमारे पास जामा मस्जिद को लेकर कोई शिकायत नहीं है ना ही हम जांच कर रहे है। यह मामला हमारे संज्ञान में तब आया जब  नगरायुक्त ने ब्यान दिया कि जामा मस्जिद 300 साल पुरानी है। उसमें कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा यह खबर भ्रामक है कि आर टी आई में लिखा है सार्वजनिक जमीन है। उन्होंने कहा हमें मीडिया के माध्यम से ही पता चला ये मस्जिद 300 साल पुरानी है। वैसे इस संबध में हमारे पास कोई शिकायत नहीं है।

फिलहाल जिला प्रशासन और निगम प्रशासन बैकफुट पर है। लेकिन आने वाले समय में ये मामला तूल पकड़ सकता है।


Comments