11 जौलाई को किसान पहुंचे देवबंद-विरेन्द्र चौधरी किसान क्रेडिट कार्ड बना किसानों का सिरदर्द -- विनोद त्यागी अध्याना

 11 जौलाई को किसान पहुंचे देवबंद में मेला ग्राउंड, किसानों की समस्यायों के लिए होगी बड़ी रैली-विरेन्द्र चौधरी     किसान क्रेडिट कार्ड बना किसानों का सिरदर्द--विनोद प्रधान अध्याना

डी पी सिंह/धीरेन्द्र राठौड़ 

सहारनपुर। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के जुझारू नेता विरेन्द्र चौधरी आज नकुड़ के अध्याना गांव में एक कार्यक्रम शामिल होने आए थे। उन्होंने किसानों से जुड़ी समस्यायों को लेकर किसानों से भेंट की।


इस अवसर पर जनसंपर्क के दौरान विरेन्द्र चौधरी ने किसानों के सामने आने वाली समस्यायों पर चर्चा की। किसानों का कहना था कि गन्ने का मूल्य लागत के मुकाबले बहुत कम है। सरकार ने अपने घोषणा पत्र में बिजली के दाम कम करने का वायदा किया था,अब सरकार ने बिजली के दाम बढ़ा दिए हैं। किसान क्रेडिट कार्ड के लिए किसानों का कहना था कि सरकार को अन्य लोगों की तरह किसान क्रेडिट कार्ड के ऊपर केवल ब्याज वसूलना चाहिए। एक मुश्त पैसा जमा कराने के नाम पर किसानों का शोषण किया जा रहा है। विरेन्द्र चौधरी ने किसानों को बताया कि किसानों की समस्यायों को लेकर 11 जौलाई को मेला ग्राउंड देवबंद में भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में विराट रैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक किसान इस रैली में भाग ले।

इस अवसर पर गांव प्रधान विनोद त्यागी ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड किसानों की सुविधा के लिए बनी योजना थी। इससे किसानों को लाभ मिला। लेकिन किसान से साल के अंत में एक मुश्त रकम वसूलना किसानों के साथ अन्याय है। गांव प्रधान विनोद त्यागी ने कहा कि किसान की समस्यायों पर किसानों को एक हो जाना चाहिए। किसान एक होगा तो सारी समस्यायों का हल हो जायेगा। विनोद त्यागी प्रधान अध्याना ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड किसानों के लिए सिरदर्द और बैंक अधिकारियों और दलालों के लिए मनी लांड्रिंग का धंधा बन कर रह गया है। सरकार को किसान क्रेडिट कार्ड योजना को आसान बनाने का प्रयास करना चाहिए।

इस अवसर पर एडवोकेट श्रवण  त्यागी,सुधीर त्यागी, मनोज त्यागी, गगन त्यागी,आभास जैन, अंकुर त्यागी, राहुल त्यागी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए किसान क्रेडिट कार्ड योजना को आसान बनाने के लिए संघर्ष करने पर सहमति व्यक्त की।

Comments