SDO JE कैलाशपुर के निलंबन को लेकर बोले भाकियू वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा

बिजली विभाग में किसानों मजदूरों आम लोगों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा••एसडीओ व जेई का निलंबन होने तक भाकियू का आंदोलन जारी रहेगा - भगत सिंह वर्मा

अतुल शर्मा/अनुज शर्मा 

सहारनपुर-आज यहां कैलाशपुर बिजली घर पर एसडीओ सुरेंद्र भंडारी व जे ई अश्वनी चौबे द्वारा क्षेत्र के किसानों मजदूरों व आम उपभोक्ताओं को खुलेआम लूटा जा रहा है, लाइट के कनेक्शन में भी 50- 50 हजार रिश्वत एसडीओ व जेई को चाहिए। क्षेत्र में अनेक फैक्ट्री चोरी से चलवा कर लाखों रुपए यह लोग अवैध रूप से वसूल रहे है। मंगल सेन कॉलोनी में बिजली लगाने के नाम पर ₹200000 एसडीओ व जेई ने वसूली है। क्षेत्र के किसानों के वैध कनेक्शन होने के बावजूद भी उन की चेकिंग रिपोर्ट भरकर अवैध रूप से हजारों रुपए जुर्माना वसूल रहे हैं और किसानों से ₹50000 तक रिश्वत खुलेआम वसूली जा रही है। जिसे भारतीय किसान यूनियन वर्मा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

 धरना स्थल पर किसानों मजदूरों व आम लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि बिजली विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। बिजली विभाग ने गलत मीटर लगा कर आम जनता से 2 से 3 गुना तक अधिक बिल वसूले जा रहे हैं जिसे भारतीय किसान यूनियन वर्मा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी निरंकुश हो गए हैं इन्हें भारतीय किसान यूनियन वर्मा सुधारेगी। बिजली विभाग में एसडीओ सुरेंद्र भंडारी व जेई अश्वनी चौबे जैसे भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी बिजली विभाग व सरकार की छवि खराब कर रहे हैं। भगत सिंह वर्मा ने बिजली विभाग जिला प्रशासन व सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 1 सप्ताह के अंदर एसडीओ सुरेंद्र भंडारी व ज ई अश्वनी चौबे को निलंबित करके इनसे किसानों की मोटी रिश्वत वापस नहीं कराई गई तो 1 सप्ताह के बाद कैलाशपुर बिजली घर पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 

भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रविन्द्र गुर्जर ने कहा विधुत विभाग के अनाचार, दुराचार, अत्याचार व भ्रष्टाचार के खिलाफ भाकियू की जंग है,जब तक भ्रष्ट अधिकारी अपनी कार्यशैली नहीं सुधारेंगे जंग जारी रहेगी।

राष्ट्रीय प्रवक्ता भाकियू वर्मा अशोक मलिक ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था ने लोकतंत्र का हरण कर लिया है। आज देश की आज़ादी को सुरक्षित रखना चुनौती बन गया है। भाकियू वर्मा व्यवस्था के हरण करने वाले भ्रष्ट विधुत प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी देता है कि वो गरीब मजदूर किसानों का शोषण बंद करें नहीं तो भाकियू वर्मा बड़ा आंदोलन छेड़ेगी।

 वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा विरेन्द्र चौधरी ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की खुली छूट के कारण विधुत विभाग के अधिकारी निक्कमें और नालायक हो गये है। नौकरशाही पूरी तरह भ्रष्ट हो गई है। भ्रष्ट अधिकारियों ने गरीब मजदूर किसानों को अपना भोजन बना लिया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष भाकियू वर्मा राव रज़ा ने अपने संबोधन में कहा विधुत विभाग के लोग जनता के टैक्स से तन्खाह पाते हैं। उसके बावजूद जब तक इनकी जेबों में पैसे ना डालो,खंबे पर नहीं चढ़ते। भाकियू वर्मा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।राव रज़ा ने कहा विधुत अधिकारी सुधर जाएं वरना कैलाशपुर बिजली घर पर क्रमिक अनशन शुरू किया जायेगा।

धरना प्रदर्शन को भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अशोक मलिक वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष PPMM विरेन्द्र चौधरी  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फिरोज खान राष्ट्रीय महासचिव रविंदर चौधरी गुर्जर प्रदेश उपाध्यक्ष राव रजा खां धरना आयोजक व प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक जिला संगठन मंत्री चौधरी सुरेंद्र सिंह एडवोकेट प्रदेश सचिव संदीप कुमार एडवोकेट जिला मंत्री महबूब हसन जिला मंत्री मोहम्मद मुकर्रम प्रधान संजय यादव कंवर पाल यादव सुमित चौधरी प्रवीण चौधरी आदि ने संबोधित किया। 

धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन वर्मा के प्रदेश सचिव चौधरी ऋषि पाल गुर्जर प्रधान नेकी और संचालन प्रदेश महामंत्री आसिम कमलिक ने किया। धरना प्रदर्शन में आजाद सिंह पप्पू अक्षय कुमार सुरेंद्र प्रधान जिला उपाध्यक्ष मांगेराम यादव मोहम्मद सुलेमान मोहम्मद फरमान मोहम्मद शाहनवाज कारी नसीम हाजी वली मोहम्मद मोहम्मद फरमान आसमा परवीन गीता रानी शमीम बानो मेहनाज मोहम्मद मुनव्वर सत्तार अहमद चौधरी मकसूद अहमद भाकियू नेता योगेंद्र सिंह कालू सिंह नीरज सैनी प्रधान राजवीर सैनी सुभाष त्यागी तस्लीम अहमद रविंद्र प्रधान हरपाल सिंह अमित कुमार रविंदर गिल मोहम्मद वसीम गयूर अली सद्दाम अजीत कुमार मोहम्मद मंसूर गौरव शर्मा मोहम्मद मेहताब आदि ने भाग लिया।

Comments