ऊंटो की महायात्रा-मरुप्रदेश निर्माण महायात्रा को दूसरे दिन मिला अपार जनसमर्थन

मरुप्रदेश निर्माण महायात्रा को दूसरे दिन मिला अपार जनसमर्थन••लालगढ़,ममड़खेड़ा,मोरजण्ड खारी,पक्का सहारणा में बच्चो समेत बुजुर्गों ने लगाए जय मरुप्रदेश के नारे••23 जनवरी को श्रीगंगानगर की धान मंडी से शुरु हुई यात्रा को आज दूसरा दिन••700+ किमी. लंबी व 17 दिन बाद 07 फरवरी को जयपुर पहुँचेगी


विरेन्द्र चौधरी 

राजस्थान में पश्चिमी बॉर्डर के 13 जिलों को अलग प्रदेश बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। गांव- गांव में अलग राज्य की मांग को समर्थन मिल रहा है। बुजुर्गों से लेकर बच्चे, महिलाएं सड़कों पर आकर मरुप्रदेश ऊँटों की महायात्रा का समर्थन कर रहे है। ऊँटों की महायात्रा के दूसरे दिन लालगढ़ से शुरु होकर हनुमानगढ़ शहर की सीमा पर पहुँची। इस दौरान बालिकाओं से जमकर स्वागत सत्कार किया उनको यात्रा प्रभारी मनिन्दर सिंह मान ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पढ़ाई करो और ज्यादा से ज्यादा खेलो ताकि मन व तन स्वस्थ रहे।


महायात्रा के प्रमुख जयन्त मूण्ड ने बताया कि मरुप्रदेश निर्माण की मांग व 13 जिलों की 33 सूत्रीय मांगो को लेकर मरुप्रदेश ऊँटों की महायात्रा की जा रही है। राजस्थान बहुत बड़ा प्रदेश है जिसके कारण राजधानी से दूर इलाको का विकास नही हो रहा है। मरुप्रदेश के 13 जिलों की जनता आजादी के इतने वर्षों बाद भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। यह यात्रा 05 जिलों श्रीगंगानगर से शुरुआत करके हनुमानगढ़,बीकानेर,चुरु,सीकर के 22 विधानसभाओं से गुजर कर जयपुर पहुँचेगी व मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

यात्रा के प्रभारी मनिन्दर सिंह मान ने बताया कि पंजाबी सूबे की मांग भी बूढ़ा जोहड़ गुरुद्वारा से उठी थी वही हरियाणा प्रदेश की मांग करने वाले चौधरी देवीलाल जी भी श्रीगंगानगर से जन्म लेकर इस आंदोलन की शुरुवात की थी। इस प्रदेश खातिर कुर्बानी भी देनी पड़ी तो वो भी देंगे लेकिन हक लेकर रहेंगे। किसान आंदोलन के 700 से अधिक शहीदों की याद में 700+ किमी की ये यात्रा रहेगी।

मरुप्रदेश निर्माण मोर्चा अध्यक्ष जयवीर गोदारा ने भाषणों में बताया कि वो 25 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय पदों पर रहे,लोकसभा का चुनाव भी लड़ा लेकिन एक बार पल्लू गांव की जनसभा में पानी के लिए तरसे लोगो व महिलाओं को देखा उसके बाद 13 साल से इस प्रदेश के लिए आंदोलन लड़ रहे है। हमारे मोर्चे ने इससे पूर्व भी बीकानेर से जयपुर तक बड़ी ऊँटों की महायात्रा की थी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी से भी मुलाकात करके ज्ञापन दे चुके है। प्रदेश की हालत बहुत खराब है,तहसील तक भी प्रशासन नही पहुँच पा रहा है। प्रदेश में गुंडाराज व भ्रष्टाचार फैला हुआ है। हमारी जमीन से देश को 27% तेल मिल रहा है,14.67% देश को खनिज मिल रहा है,देश की सबसे ज्यादा बिजली बना रहे है लेकिन जनता को हरियाणा व पंजाब के मुकाबले मंहगी बिजली व तेल मिल रहा है। नहरों के पानी के लिए आये दिन किसान आंदोलन कर रहे है। बेरोजगार पेपर लीक से दुःखी है,रोजगार के लिए देश विदेश में जाना पड़ रहा है। जब तक छोटा राज्य नही बनेगा तब तक विकास की उम्मीद करना नाइंसाफी है।

इस यात्रा में मरुप्रदेश निर्माण मोर्चा के प्रदेश महामंत्री केशर सिंह राठौड़,प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्जन सिंह भाटी,युवा मोर्चा से महिपाल महला,हरियाणा मरुसेना के अध्यक्ष अमनदीप गोदारा,गुरलाल सिंह बरार,बलकरण सिंह खारा चक,संदीप सिंह बीकेयू जिलाध्यक्ष,श्रीगंगानगर,दर्शन सिंह लालगढ़,पृथपाल सिंह,सरपंच महेंद्र कुमार मेघवाल,पत्रकार अजय डारा,पत्रकार रवि चौधरी झुन्झुनू,नितेश यादव,पवन रुण्डला समेत सैकड़ो नोजवान व बुजुर्ग जनजागृति करते हुए चल रहे है।


Comments