जंतर-मंतर पर लोकत्रांत्रिक सरकार के साये में हुई लोकतंत्र की हत्या, बेटियों के संरक्षक बचा रहे बेटियों के शोषणकर्ता को, चेहरा और चरित्र कल पुरी दुनिया ने देखा

जंतर-मंतर पर महिला खिलाडियों पर हुए अत्याचार दुख:द घटना, सरकार का दोगला चरित्र और चेहरा आया सामने - कर्नल सुधीर••••सरकार हो गई दमनकारी,अब चली सरकार पतन की ओर, लोकतंत्र की हत्या का गवाह बना जंतर मंतर 

विरेन्द्र चौधरी/पवन बंसल 

गाजियाबाद। जंतर-मंतर देश की वो जगह है जहां पर देश के तमाम राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन व अन्य लोग लोकतंत्र की बात करते हैं, न्याय के लिए संघर्ष करते हैं। आज उसी जगह बेटी बचाओ अभियान चलाने वालो ने बेटियों को जमकर घसीटा,उनके हाथ अमानवीय व्यवहार किया। सीधे कहुं तो कल जंतर मंतर पर लोकतंत्र की हत्या हो गयी। हत्यारों के खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं हुई। क्योंकि......

शीशे की अदालत है पत्थर की गवाही

कातिल ही मुहाफिस है कातिल ही सिपाही

पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा के संयोजक अवकाश कर्नल सुधीर चौधरी ने कहा कि कल ये संसद भवन का शुभारंभ हुआ वो बहुत ही सुखद बात है लेकिन जंतर-मंतर पर कल जो बर्बरतापूर्ण कार्यवाही हुई वो बहुत पीड़ादायक है। उस वक्त पीड़ा और बढ़ जाती है जब बेटी बचाओ का नारा देने वाली सरकार की छत्रछाया में बेटियों को पुलिस द्वारा घसीटा जा रहा है। जिसके लिए केंद्र सरकार पूर्णतया दोषी है। जिसे माफ नहीं किया जा सकता। संयुक्त मोर्चा के कर्नल सुधीर चौधरी ने कहा कि एक तरफ लोकतंत्र के मंदिर में पूजा पाठ चल रहा था, दुसरी तरफ बेटियों को घसीटा जा रहा था। ऐसे में क्या सरकार की पूजा अर्चना सफल हुईं। शायद नहीं। संयुक्त मोर्चा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि एक विश्व नेता के लिए महिला रेसलर्स प्रकरण कोई बड़ी प्राब्लम नही है। इस मामले को सुलझाया जा सकता है। लेकिन दोषी को बचाने के लिए सरकार बेटियों को अपमानित कर रही है। इससे बेटी बचाओ अभियान के अगुवाओं का दोहरा चेहरा, दोहरे चरित्र को  दुनिया ने देखा।

जंतर-मंतर पर लोकतंत्र की हत्या के दृश्य 
पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व संयुक्त मोर्चा के वरिष्ठ नेता विरेन्द्र चौधरी ने कहा कि सरकार ने पहले देश को हिंदू मुसलमान में बांटा,अब जाटो को कमजोर करने में लगी है।कल दूसरी कौमों को कमजोर करेगी।जो नामुमकिन है। उन्होंने कहा अब अंध भक्त भी समझने लगे है सरकार विशेष लोगो के लिए काम कर रही है ना कि हिंदूओं के लिए।दबी जुबान में अंध भक्त भी महिला खिलाडियों के साथ किये जा रहे व्यवहार की आलोचना करने लगे हैं। वरिष्ठ नेता विरेन्द्र चौधरी ने कहा सरकार हिंदू नहीं, नाटकबाज सरकार है। हम हिन्दू हैं देश की आंतरिक सुरक्षा से लेकर देश की सीमाओं की सुरक्षा तक का बोझ हमारे खून पर है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि किसी नेता का बेटा सीमा पर तैनात हैं क्या ? कोई खेलों में मैडल लाया है क्या ? किसी ने देश के लिए खून पसीना बहाया है क्या ? उन्होंने कहा सरकार दमनकारी हो चुकी है, जंतर-मंतर इसका गवाह हैं। उन्होंने कहा जब चुनाव होते हैं तो बार्डर पर बड़े हादसे होने शुरू हो जाते हैं। लेकिन इस बार हमारा और आपका कर्तव्य है कि चुनाव से छः महीने पहले से सीमाओं पर होने वाली राजनीतिक घटनाक्रमों को लेकर जनता को जागरूक करो। जिसका डर दिखाकर ये चुनाव जीतते हैं।

आज पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा महिला खिलाडियों को समर्थन देने गाजीपुर बार्डर पहुंचा। इस अवसर पर युवा खेल मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद पहलवान,पदम राठी पहलवान, जितेन्द्र सहरावत,रवि राठी,पवन बंसल आदि मौजूद रहे।

Comments