उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांट कर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण किया जाए - भगत सिंह वर्मा

 गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹600 कुंतल कराने तक संघर्ष जारी रहेगा••उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांट कर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण किया जाए - भगत सिंह वर्मा

विरेन्द्र चौधरी 

सहारनपुर -आज यहां भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के हजारों कार्यकर्ताओं ने पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण व अन्नदाता किसानों की समस्याओं को लेकर तल्हेरी बुजुर्ग बस स्टैंड से नागल लाखनोर पेपर मिल विश्वकर्मा चौक चौधरी चरण सिंह चौक नुमाइश कैंप थाना देहात कोतवाली थाना मंडी कल्पना टॉकीज थाना कुतुब शेर घंटाघर दीवानी कचहरी होते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा के हजारों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में बाइक रैली से जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया व गूंगी बहरी सरकार को जगाने के लिए प्रधानमंत्री जी के नाम उप जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। 

भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने हजारों किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक देश और प्रदेश के अन्नदाता किसानों की समस्याएं हल नहीं होगी, तब तक देश आर्थिक रूप से मजबूत नहीं हो सकता। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि किसानो की उन्नति से ही देश की उन्नति संभव है। भाजपा कि केंद्र सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल में किसनो की आय दुगनी तो दूर आधी भी नहीं रह गई है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश एक बड़ा राज्य है जिसका विभाजन जरूरी है इसलिए उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण किया जाए। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि किसानों की उन्नति के लिए किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाया जाए और किसानों के सभी कर्ज समाप्त कराए जाएं।

उन्होंने कहा मनरेगा योजना को सीधा खेती से जोड़कर किसानों को मजदूर उपलब्ध कराए जाएं। देश और प्रदेश में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार गरीबी महंगाई और बेरोजगारी को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। देश के सभी हाईवे और सड़कों से टोल टैक्स समाप्त कराया जाए। नीलगाय और आवारा पशुओं से किसानों की खेती को बचाया जाए। उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों को गन्ने का लाभकारी मूल्य कम से कम ₹600 रुपए कुंतल दिलाया जाए। उत्तर प्रदेश की 120 चीनी मिलों से पिछले वर्षों में देरी से किए गए गन्ना भुगतान पर लगा ब्याज 16 हजार करोड़ रुपये गन्ना किसानों को दिलाया जाए। चीनी मिलों से बकाया गन्ना भुगतान तुरंत दिलाया जाए और चीनी मिलों में घटतोली रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उत्तर प्रदेश में तत्काल प्रभाव से कृषि कार्य हेतु किसानो को निशुल्क बिजली दिलाने की व्यवस्था की जाए और पिछले बिलों में किसानों मजदूरों व आम उपभोक्ता के लिए बिजली बिलों में छूट तत्काल कराई जाए। भगत सिंह वर्मा ने सरकार व प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही किसानों की समस्याएं हल नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारी किसानों को भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय सलाहकार हाफिज मूर्तजा त्यागी राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अशोक मलिक महानगर अध्यक्ष मोहम्मद जहीर तुर्की प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल प्रदेश सचिव मोहम्मद राजा सोनू प्रदेश सचिव मुनेशपाल बुद्धू मंडल उपाध्यक्ष सरदार गुलविंदर सिंह बंटी जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद वसीम जहीरपुर महानगर उपाध्यक्ष हाजी कलीम उर रहमान ने संबोधित किया। बाइक रैली व प्रदर्शन में चौधरी रणबीर सिंह रामपाल भरा जगतार सिंह सुबह सिंह मिंटू चौधरी शेखर सिंह देवेंद्र चौधरी जादू चौधरी ऋषि पाल सिंह संगठन मंत्री धर्मवीर सिंह हाजी सुलेमान हाजी इरफान महेंद्र चौधरी आकाश चौधरी मांगेराम सैनी नैन सिंह सैनी चौधरी वीरपाल सिंह मोहम्मद इकराम मोहम्मद गयुर आलम सुमित वर्मा मोहम्मद मुजम्मिल मोहम्मद फुरकान मोहम्मद नदीम हाजी साजिद एलियास मोहम्मद तारीख मोहम्मद मुकर्रम प्रधान मुशर्रफ अली अब्दुल सलाम हाजी कामिल सुभाष त्यागी डॉक्टर यशपाल त्यागी सहित हजारों किसानों ने भाग लिया।


Comments