अनुराग विहार एपार्टमेंट में महिलाओं ने की भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन की शुरुआत

 अनुराग विहार एपार्टमेंट में महिलाओं ने की भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन की शुरुआत••धूमधाम और भजन कीर्तन कर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और जीवन की दी जानकारी

भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर भजन कीर्तन करती महिलाएं 

 
विरेन्द्र चौधरी

सहारनपुर। नव निर्मित अनुराग विहार एपार्टमेंट में इस वर्ष विधिवत पूजा अर्चना के साथ जन्माष्टमी महोत्सव मनाए जाने का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय महिलाओं ने संध्या काल से भगवान् श्री कृष्ण के जन्म समय तक भजन कीर्तन का आयोजन किया। इसके उपरांत प्रसाद का वितरण किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुराग विहार एपार्टमेंट में प्रथम बार भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें महिलाओं और बच्चों की भागीदारी रही। मुख्य आयोजक सीमा शर्मा रही। सीमा शर्मा द्वारा महिलाओं और बच्चों के सहयोग से सुंदर पूजा स्थल का निर्माण किया और क्षेत्रीय महिलाओं को भजन कीर्तन के लिए आमंत्रित किया। संध्याकाल से ही धार्मिक गीतों की आवाज गुंजने लगी। धीरे-धीरे क्षेत्रीय महिलाओं का जमावड़ा लगने लगा। धार्मिक गीतों के साथ ढोलक की थाप की आवाज ने उन्माद पैदा कर दिया। धीरे-धीरे ऐसा समय बंधा कि महिलाओं ने राधा और मीरा की तरह नृत्य किया और भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव को खुशहाल बना दिया।इस अवसर पर सीमा शर्मा ने बताया कि हमारा मकसद था कि सनातनी समाज और बच्चों के अंदर सनातनी भावनाओं और संस्कारों को पैदा किया जाये और सनातनी संस्कारों को पैदा कर अपने धर्म और संस्कृति को जिंदा रखा जा सके।

सीमा शर्मा ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाने का मकसद है कि बच्चों को बताया जा सके कि हमारे ईष्ट श्री कृष्णा ने पूरे समाज में वृद्धजनों के मनोरथ के लिए बाल लीला की, वहीं न्याय के लिए युद्ध करा पापियों का नाश किया। सीमा शर्मा ने बताया कि आज भी धरती पर भगवान श्रीकृष्ण की आवश्यकता है,जो समाज में पैदा हुई वैमनस्यता और कुरीतियों को समाप्त कर सकें।

इस अवसर पर क्षेत्रीय बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के रूप, सुदामा, द्वारपाल व राधा, मीरा के रूप में सजा मनमोहक प्रस्तुति की। सीमा शर्मा ने कहा इस वर्ष प्रथम बार भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया है,जो पूर्णतः सफल रहा।आगामी वर्षों में भी इस धार्मिक कार्यक्रम को आयोजित किया जाता रहेगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से रेणु सिंह, किरण कश्यप,सीमा आदि का विशेष सहयोग रहा।

Comments