नया प्रदेश बनेगा तो नयी टैक्नोलॉजी के साथ होगी खेती और दस्तकारी •• साबिर अली खान, पश्चिम प्रदेश बन जायेगा पाकिस्तान, लखनऊ राजनीति की कोरी लफ्फाजी •• विरेन्द्र चौधरी,

नया प्रदेश बनेगा तो नयी टैक्नोलॉजी के साथ होगी खेती और दस्तकारी, पश्चिम प्रदेश बन जायेगा सबसे अमीर स्टेट •• साबिर अली खान, पश्चिम प्रदेश बन जायेगा पाकिस्तान, लखनऊ राजनीति की कोरी लफ्फाजी •• विरेन्द्र चौधरी, नया प्रदेश बनेगा तो आम नागरिक को मिलेगी आर्थिक आज़ादी •• संदीप जोशी 

अवनीश धीमान/डी पी सिंह 

सहारनपुर। आज इंदिरा चौक स्थित साबिर अली खान के निवास पर विरेन्द्र चौधरी पत्रकार ने उत्तर प्रदेश विभाजन को लेकर गहन वार्त्ता में की। जिसमें उत्तर प्रदेश विभाजन को सहारनपुर में तेज करने की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। वार्त्ता में तय पाया कि पश्चिम प्रदेश निर्माण को लेकर सामाजिक संगठनों, वकीलों और बुद्धिजीवियों को संगठित किया जाये ताकि आंदोलन को धार दी जा सके।

पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा के वरिष्ठ नेता साबिर अली खान ने कहा अगर हम पश्चिम प्रदेश के बाशिंदे बुद्धि का प्रयोग करते हुए गहराई से विचार करें और पश्चिम प्रदेश निर्माण में भी कामयाब हो जायें तो पश्चिम प्रदेश पूरी दुनिया का सबसे अमीर सूबा होगा। आंदोलनकारी साबिर अली ने कहा कि हमारे भारत की अर्थव्यवस्था दो चीजों पर आधारित है। पहला लाल बहादुर शास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री के नारे जय जवान जय किसान। पश्चिम प्रदेश में घर घर किसान है। हमें किसी से रोटी मांगने की आवश्यकता नहीं है।अन्नाज खुद पैदा करेंगे अन्य स्टेटो को बेचेगे। क्योंकि गन्ना, गेहूं और धान का हब है पश्चिम प्रदेश। साबिर अली ने कहा कि अलग प्रदेश बनने पर हम गन्ने के लिए नयी पॉलिसी लायेंगे।मारिशस की तरह गन्ने की खेती करायेंगे। पश्चिम प्रदेश की अपनी शुगर मिलों की स्थापना करायेंगे। गन्ना सीधे किसान के खेत से मिल में जायेगा, इससे बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी। गन्ने की मौके पर टेस्टिंग होगी। शुगर की परसेंटेज के हिसाब से गन्ने का भुगतान होगा। चीनी,चावल, गेहूं का एक्सपोर्ट होगा, जिससे स्टेट को विदेशी मुद्रा मिलेगी।

साबिर अली ने बताया कि  भारत की अर्थव्यवस्था में दूसरी महत्वपूर्ण भूमिका दस्तकारी की है। दस्तकारी वो क्षेत्र है जिसमें लागत कम और मुनाफा ज्यादा है। दस्तकारी से बनी चीजों के एक्सपोर्ट का हब है पश्चिमी उत्तर प्रदेश। नया प्रदेश बनने पर दस्तकारों के लिए नयी टैक्नोलॉजी लायी जायेगी,जो बड़ा प्रदेश होने के कारण संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षित किया जायेगा ताकि दस्तकारी टेक्नोलॉजी को बच्चे समझ सके और अपना सकें। क्राफ्ट की दुनिया में "SCULPTURE" मूर्तिकारों के लिए भी नयी टैक्नोलॉजी लाकर निर्यात को बढ़ावा दिया जायेगा। जिससे प्रदेश के खजाने में तो इजाफा होगा ही, सामाजिक विकास भी होगा। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश विभाजन के बाद आम नागरिक व पश्चिम प्रदेश उन्नति के नये आयाम स्थापित करेगा।

पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी पत्रकार ने कहा कि पश्चिम प्रदेश कुबेर का खजाना है इसलिए जब भी आंदोलन जोर पकड़ता है, लखनऊ से अफवाह फैलाई जाती है कि कुछ लोग पश्चिम प्रदेश को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं। उन्होंने सवाल खड़ा किया कि फिलहाल पश्चिम प्रदेश से कितने विधायक, सांसद, राज्यसभा सदस्य व राज्य परिषद के सदस्य हैं। फिर पश्चिम प्रदेश कैसे पाकिस्तान बन जायेगा।दूसरा दुनिया का इतिहास गवाह है मुसलमान शिया, सुन्नी, बरेलवियों फिरको में बंटा हुआ है। तो कैसे पाकिस्तान बन जायेगा। उन्होंने कहा ये गुमराह करने के लिए बकवास की जाती है। चौधरी ने कहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश जाट, गुर्जर बाहुल्य क्षेत्र है,पंजाबी,सिखों की भी बड़ी संख्या है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि खासतौर पर गुर्जर समाज से अपील करते हुए कहा कि संगठित होकर पश्चिम प्रदेश आंदोलन से जुड़े और आने वाली पीढ़ियों को सुनहरा भविष्य दें।

पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा के संदीप जोशी ने कहा कि नया प्रदेश बनेगा तो विधानसभा से लेकर सभी विभागों के कार्यालय बनेंगे। उनके आस-पास हजारों दुकानें, होटल आदि खुलेंगे, जाहिर है रोजगार बढ़ेगा, लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी। जमीनों के रेट बढ़ेंगे। प्रदेश और हर व्यक्ति का सामाजिक और आर्थिक विकास होगा। उन्होंने आम नागरिक से अपील की कि अब सही मौका है आंदोलन से जुड़ने और आर्थिक आज़ादी का।

बैठक के अंत में तय पाया कि नवरात्रों के बाद एक बड़ी बैठक बुलाकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जायेगी। सहारनपुर से जंतर-मंतर तक पदयात्रा की दिनांक तय की जायेगी। इस बैठक में संयुक्त मोर्चा के सभी केंद्रीय पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जायेगा।

Comments