पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा के वार्षिक अधिवेशन को मिला दर्जनों सामाजिक, राजनीतिक संगठनों का सहयोग,निर्माण यात्रा से होगा भाजपा को भारी नुकसान

पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा के वार्षिक अधिवेशन को मिला दर्जनों सामाजिक, राजनीतिक संगठनों का सहयोग •• शाकम्बरी देवी मंदिर से होगी पश्चिम प्रदेश निर्माण यात्रा का शुभारंभ •• केन्द्र सरकार के खिलाफ दिखाई दिया आक्रोश •• अधिकतर संगठनों ने कहा इस बार पश्चिम प्रदेश पुनर्गठन नहीं तो वोट नहीं •• निर्माण यात्रा से होगा भाजपा को भारी नुकसान 

विरेन्द्र चौधरी 

गाजियाबाद।पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा का वार्षिक अधिवेशन रविवार दिनांक 5 नवंबर 2023 को गाजियाबाद में सरस्वती कॉलेज ऑफ एजुकेशन में संपन्न हुआ। जिसमें दर्जनों सामाजिक, राजनीतिक संगठनों ने भागीदारी की। संगठनों ने एक स्वर में कहा इस बार पश्चिम प्रदेश नहीं तो लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट नहीं। वक्ताओं के भाषण के आक्रमणों से लगा इस बार भाजपा को भारी नुकसान होगा। निर्माण यात्रा के साथ ही किसान आंदोलन की तरह लड़ाई आर पार होगी।

मोर्चा उत्तर प्रदेश के पश्चिम भाग के 27 जिलों को मिलाकर अलग प्रदेश बनाने की मांग सरकार से लगभग 12 वर्षों से कर रहा है। इसके लिए मोर्चा ने समय-समय पर धरने प्रदर्शन किए, ज्ञापन दिए तथा जन जागरण यात्रा भी निकाली।

इस अधिवेशन में पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा के 27 जिलों के जिला अध्यक्षो सहित 27 जिलों की कमेटी को बुलाया गया, इसके अलावा कई राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारीयो ने आकर मोर्चे की मांग का समर्थन किया।

जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय लोकदल से अमरजीत बिड्डी, मिहिर सेना से अनिल कुमार सिंह, प्राइवेट चिकित्सक से एस. के. शर्मा, किसान यूनियन से मास्टरजी मनोज, राष्ट्रीय व्यापार मंडल से अशोक भारती, पूर्व सैनिक संगठन महिला अधिकारी मेजर निशा, मेजर सुदर्शन सिंह, मेजर राणा, राष्ट्रीय जाट एकता मंच से वीरपाल जाट, शोराण खाप चौधरी परमेन्द्र आर्या, यादव महासभा जिला अध्यक्ष के. के. यादव, बार एसोसिएशन ग़ाज़ियाबाद के अध्यक्ष राकेश त्यागी कैली, अजगर महासभा के अध्यक्ष राधा चरण भाटी, देवेंद्र खटाना सह संयोजक, देवेंद्र यादव सह संयोजक, उदय वीर सह संयोजक, राष्ट्रीय रजक महासभा, भारत से राजू दिवाकर, अधिवक्ता सरोज बाला, वंदना चौधरी उपाध्यक्ष, आदि उपस्थित रहें।

इस दौरान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सत्यपाल सिंह यादव, केंद्रीय महासचिव कर्नल सुधीर चौधरी, संरक्षक ओ.पी. एस. मलिक (IPS) एवं सभी जिलों के जिला अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों जिसमे मेरठ, सहारनपुर, बुलंदशहर, हापुड़, ग़ाज़ियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, एटा, मथुरा, फिरोजाबाद, बिजनोर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, सम्भल, शामली, बागपत, पीलीभीत, हाथरस, आगरा आदि से सभी लोग लोगो ने हिस्सा लिया। दूर दराज से आए अनेक वक्ताओं ने उपस्थित लोगों को अपने विचारों से अवगत कराया।

अधिवेशन के दौरान सर्वसहमति से कुछ निर्णय लिए गए। जिनमें मुख्य रूप से तय पाया कि 26 नवंबर से प्रदेश निर्माण के लिए यात्रा शाकुंभरी देवी मंदिर  सहारनपुर से शुरु की जाएगी। जो यात्रा अपने गंतव्य पर पहुंच कर निर्णायक रूप में बदल जायेगी। 21 सदस्यो की जो जिला कमेटी है वो यात्रा की तैयारी करेगी, प्रवक्ता एवं कोषाध्यक्ष नियुक्त किये जायेंगे ताकि यात्रा को पूरा प्रचार मिल सके। अधिविेशन में यह भी निर्णय लिया गया कि निर्माण यात्रा कमेटी द्वारा सांसदों को ज्ञापन दिए जाएं,ताकि वो आगामी लोकसभा चुनाव में अपना गुणा-भाग कर लें। संयुक्त मोर्चा के सहयोगी संगठनों का सहयोग जिले वार लिया जाएगा। जगह-जगह क्षेत्रीय कार्यकत्ताओं द्वारा केन्द्रीय समिति, जिला कमेटी व सहयोगी संगठनों का स्वागत किया जायेगा।

इस कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष राजेंद्र पाराशर एवं उनकी टीम ने सुचारू रूप से सम्पन्न किया। कार्यक्रम का संचालन सत्यपाल यादव एडवोकेट केंद्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय महासचिव रिटायर कर्नल सुधीर कुमार ने किया। अध्यक्षता ए के श्रीवास्तव ने करते हुए कहा हम पूर्वांचल से है और हम भी पूर्वांचल में अपने हकों की लड़ाई लड़ रहे हैं। आपकी और हमारी लड़ाई सरकार से है,हम दोनों उत्तर प्रदेश के पुर्नगठन में एक दूसरे के सहयोग से लड़ेंगे।


Comments