क्यों जरूरी है उत्तर प्रदेश का पुनर्गठन बता रहे एडवोकेट सत्य पाल यादव

 विशालकाय राज्य को नहीं संभाल सकता एक मुख्यमंत्री •• न्याय की तलाश में जनता आ रही सड़को पर - एडवोकेट सत्य पाल यादव

विरेन्द्र चौधरी 

गाजियाबाद। क्यों जरूरी है उत्तर प्रदेश पुनर्गठन,पर हमारे संवाददाता को बताते हुए पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष एडवोकेट सत्य पाल यादव ने कहा विशालकाय राज्य को मुख्यमंत्री नहीं संभाल पा रहे हैं, इसलिए उत्तर प्रदेश का पुनर्गठन कर चार राज्य बनने चाहिए।

एडवोकेट सत्य पाल यादव ने कहा कि एक अकेला मुख्यमंत्री नहीं संभाल सकता, इसलिए धरातल पर जाकर देखो विकास मुंह फाड़ता नजर आ रहा है। जो हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए मुसीबत का पहाड़ बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कानूनी रूप से भी इतना बड़ा राज्य जायज नहीं है। उन्होंने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उत्तराखंड छत्तीसगढ़, तेलंगाना, हरियाणा, पंजाब, झारखंड छोटे-छोटे राज्य बनाये गये, जो विकासशील राज्य बन गये,हमारा उत्तर प्रदेश सम्पन्न प्रदेश होते हुए भी विकास में पिछड़ रहा है क्योंकि 700/800 किमी पर बैठकर एक मुख्यमंत्री कभी इंसाफ नहीं कर सकता। 

उन्होंने कहा कि इंसाफ और न्याय को लेकर अब जनता सड़कों पर आकर आंदोलन को मजबूर हो गयी है। यादव ने कहा अब ज्यादा दिन तक सरकार की तानाशाही नहीं चलने वाली। क्योंकि पश्चिम प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि प्रदेश का पुनर्गठन नहीं तो सरकार को वोट नहीं। उन्होंने कहा कि 25 नवंबर से शाकम्बरी देवी मंदिर से प्रदेश निर्माण यात्रा शुरू हो रही है,ये सरकार के प्रति आक्रोश है। उन्होंने बताया कि अनेको सामाजिक संगठन व राजनीतिक दल प्रदेश निर्माण यात्रा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आप सबको यात्रा को सफल बनाने के लिए यात्रा में शामिल होना चाहिए ताकि नये प्रदेश के निर्माण के लिए सरकार को मजबूर किया जा सके।


Comments