60 वर्ष से अधिक उम्र के उत्तर प्रदेश पुलिस के रिटायर्ड डीएसपी जगदीश सिंह ने दिल्ली से लेकर सिंगापुर मैराथन दौड़ में हिस्सा ले मचाया धमाल

60 वर्ष से अधिक उम्र के उत्तर प्रदेश पुलिस के रिटायर्ड डीएसपी जगदीश सिंह ने दिल्ली से लेकर सिंगापुर मैराथन दौड़ में हिस्सा ले मचाया धमाल 

विरेन्द्र चौधरी/डीपी सिंह 

 मेरठ। कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता एक पत्थर तो दिल से उछालो यारो, दुष्यंत बिजनौरी के इस शेर को सार्थक करते हैं उत्तर प्रदेश पुलिस के रिटायर्ड डीएसपी जगदीश सिंह जी । उन्होंने 60 वर्ष से ऊपर होने के बावजूद दिल्ली में खेलो मास्टर्स गेम 2023 में हिस्सा लेकर सिल्वर मेडल जीत लिया।

खबर भले ही पुरानी हो लेकिन उन लोगों को हौसला देगी जो इस उम्र में अपने आप को बूढ़ा महसूस कर सिर्फ मौत का इंतजार करते हैं। हम आपको बता दें कि गाजियाबाद में एक सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे एक 70 वर्षीय शख्स ने बताया कि वो मेरठ से साइकिल से गाजियाबाद पहुंचे हैं। हैरान करने वाली बात थी। उनसे परिचय करने की जिज्ञासा होना स्वाभाविक था। उनका परिचय मिला कि वो मेरठ में रहते हैं और उत्तर प्रदेश पुलिस से रिटायर्ड डीएसपी जगदीश सिंह जी है।

बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वो खुद को कभी बुढ़ा नहीं मानते,वो खिलाड़ी हैं और अंतिम सांस तक खिलाड़ी ही रहेंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सन 2023 में उन्होंने खेलो मास्टर्स गेम 2023 में भागीदारी की। खेलो मास्टर्स गेम का हर वर्ष दिल्ली में आयोजित किया जाता है जिसमें 18 वर्ष से लेकर 70 वर्ष से ऊपर तक के खिलाड़ी हिस्सेदारी करते है। इस खेलो मास्टर्स गेम का आयोजन किया जाता है वैक्टैश्वर हास्पिटल नई दिल्ली द्वारा।

 खेलो मास्टर्स गेम में हजारों जिंदादिल खिलाड़ी भाग लेते है। उन्होंने बताया कि खेलो मास्टर्स गेम में इस बार 5000 से अधिक एथलेटिक्स ने भागीदारी की। उन्होंने 10 किमी की दौड़ को मात्र 53 मिनट में पूरी कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वहीं मेरठ के ही रिटायर्ड कर्नल विनोद चौधरी ने 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सिल्वर मेडल जीता।

आगे बातचीत में उन्होंने दिल्ली डॉन के संवाददाता को बताया कि हाल में 1 दिसम्बर को उन्होंने सिंगापुर में आयोजित 21 किमी हाफ मैराथन दौड़ में भाग लिया और इस दौड में 10000 महिला और पुरूषों ने भाग लिया था। रिटायर्ड डीएसपी जगदीश सिंह ने बताया उन्होंने सिंगापुर हॉफ मैराथन दौड़ को 2 घंटे 20 मिनट में पूरी कर 35वीं रैंक हासिल कर भारत का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस उम्र में भी अपने जज्बातों और हौंसले को बनाये रखा है। उन्होंने कहा आदमी अगर खेलता रहे, नियमित व्यायाम करें, सुविचार रखें तो आदमी कभी बूढ़ा नहीं हो सकता।


Comments