पश्चिम प्रदेश निर्माण होने पर यहां शिक्षा और चिकित्सा निशुल्क होगी •• युवा शक्ति व छात्र पृथक राज्य के लिए आगे आए भगत सिंह वर्मा

 पश्चिम प्रदेश निर्माण होने पर यहां शिक्षा और चिकित्सा निशुल्क होगी •• युवा शक्ति व छात्र पृथक राज्य के लिए आगे आए भगत सिंह वर्मा

विरेन्द्र चौधरी 

मेरठ। निकटवर्ती ग्राम जैनपुर में एक बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों 6 मंडलों 27 लोकसभा क्षेत्र 137 विधानसभा क्षेत्र और 8 करोड़ जनता को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

 भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिम के 26 जिलों से 80% राजस्व वसूल कर प्रदेश सरकार पूर्वांचल और बुंदेलखंड का विकास कर रही है जबकि यहां शिक्षा और चिकित्सा नाम मात्र को है। बड़ा राज्य होने के कारण यहां कानून व्यवस्था ठप हो चुकी है प्रदेश का मुखिया 600 किलोमीटर दूर लखनऊ में बैठकर पूरे प्रदेश का सही से संचालन नहीं कर पा रहा है इसलिए उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है।

 राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने पर यहां सभी को शिक्षा और चिकित्सा निशुल्क होगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी। प्रति व्यक्ति वार्षिक आय कतर देश से भी अधिक होगी। चार दशक से वकीलों द्वारा हाई कोर्ट की बेंच के लिए संघर्ष किया जा रहा है इसके बावजूद भी आज तक मेरठ में हाईकोर्ट की बेंच भी स्थापित नहीं की जा सकी है जिसके लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विधायक सांसद और मंत्री सीधे जिम्मेदार हैं।पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ती हुई समस्याओं का एकमात्र हल पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण ही है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पृथक राज्य निर्माण से ही किसानों मजदूरों व्यापारियों छोटे दुकानदारों शिक्षित बेरोजगारों युवाओं और छात्रों की समस्याएं हल होगी। आज पृथक राज्य समय की सबसे बड़ी जरूरत है। 

बैठक में भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अशोक मलिक पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय सलाहकार हाफिज मुर्तजा त्यागी प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल प्रदेश महामंत्री आसीम मलिक प्रदेश सचिव रिशिपाल गुर्जर जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एडवोकेट कैप्टन ऋषिपाल सिंह छात्र नेता अभिमन्यु त्यागी पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुधीर चौधरी आदि ने संबोधित किया।


Comments