सरकार भारतीय संविधान एवं लोकतंत्र के लिए खतरा, किसानों की मदद के लिए 10 से 12 हजार ट्रैक्टर दिल्ली के किसानों के खड़े तैयार - ओमप्रकाश धनखड़

 किसानों की मदद के लिए 10 से 12 हजार ट्रैक्टर दिल्ली के किसानों के खड़े तैयार •• सरकार भारतीय संविधान एवं लोकतंत्र के लिए खतरा :: ओमप्रकाश धनखड़ 


विरेन्द्र चौधरी 

हरियाणा।इस बार तो पंजाब के ट्रैक्टरों की भी आवश्यकता नहीं होगी 10 से 12 हजार ट्रैक्टर दिल्ली के किसानों के पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड के किसानों के स्वागत के लिए तैयार खड़े हैं। हरियाणा के किसान और जनता इनका पूर्ण सहयोग करेगी! इन आरएसएस बीजेपी के प्रॉपर्टी डीलरों को, देश बेचने वालों को झूठे जुमलेबाजों को दिल्ली छोड़कर भागने पर मजबूर होना पड़ेगा। 

सोशल मीडिया पर जारी बयान में ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भारतवर्ष के सभी किसान संगठन तथा अन्य सामाजिक संगठन तथा संस्थाएं सभी एक हो गई है। सभी खाप पंचायत इस आंदोलन में पूर्ण समर्थन के लिए मैदान में कूद चुकी है। कुछ आरएसएस बीजेपी के नेताओं के चक्कर में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं वह कामयाब नहीं होंगे। इस बार हर हाल में किसानों की उचित मांगे मानने पर मजबूर होना पड़ेगा। चाहे कितनी भी सेना या अर्ध सैनिक बल लगा ले किसान उल्टा हटने वाला नहीं है। और हो सकता है की सेना और अर्ध सैनिक बलों में भी बगावत प्रारंभ हो जाए। ऐसे आसार नजर आ रहे हैं जब उनके माता-पिता पर चोट लगेगी, कत्ल होंगे अथवा मारे जाएंगे तो उसका खामियांजा इन देशद्रोहियों को भुगतना पड़ेगा। आखिर कब तक इस देश को बेचकर यह लोग इन कॉरपोरेट को सौंपते रहेंगे। जनता सब समझ चुकी है बेवकूफ नहीं है। 

खाप नेता ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा यह सरकार भारतीय संविधान एवं लोकतंत्र के लिए खतरा बन चुकी है यह लेह और लद्दाख को भी चीन के पास गिरवी रख सकते हैं कर्ज का भार ही इतना बढ़ चुका है कि अब इन व्यापारियों के बस का शासन चलाना नहीं रह गया। यह विदेश की कठपुतली बन चुके हैं,विदेशी इशारे पर नाच रहे हैं। जिसे भारतीय जनता सहन नहीं कर सकती। इन कॉरपोरेट्स के सगे संबंधी, बच्चों के, उनके रिश्तेदारों के व्यापार चीन और मुस्लिम कंट्रीज के साथ हैं। उन्होंने कहा धर्मांध,व्यापारी लोग कभी देशभक्त नहीं हो सकते और ना ही देश के लिए कोई कुर्बानी कर सकते हैं! खुद प्रधानमंत्री ने भी अमेरिका के दौरे के समय कहा था कि हमारे खून में व्यापार है। यह सरकार केवल ईवीएम मशीन के सहारे जिंदा है अब इसका भी इलाज जनता अवश्य करेगी। यह शासक वर्ग आरएसएस बीजेपी सरकार देश को धर्मवाद में उलझा कर कॉरपोरेट्स के लिए मजदूर तैयार कर रही है।

    एनसीईआरटी की दसवीं कक्षा की पुस्तक में बोलीविया का जल युद्ध पढ़ाया जा रहा है यह लोग उसी तर्ज पर एक-एक करके इस देश का बंटाधार करेंगे और तब भी इन कॉरपोरेट्स का काम नहीं चलेगा तो अंत में भारतवर्ष का जल भी उनके हवाले कर देने की प्लानिंग होनी है जिस के कारण  देश में त्राहि त्राहि ही पैदा हो सकती है। स्वास्थ्य शिक्षा और विकास से जनता से इन व्यापारियों का देशद्रोही व्यापारियों का, इन लोगों का कोई लेना देना नहीं है। जनता मन बना चुकी है कि भारतीय संविधान और लोकतंत्र को बचाना है इस पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी। चाहे यह व्यापारी लोग कितने भी हथकंडे अपनाए कितनी भी साजिश रचे पार नहीं जाएगी। कुर्बानी जो देना जानते हैं वही देंगे।

डॉ ओमप्रकाश धनखड़ प्रधान धनखड़ खाप एवं कोऑर्डिनेटर सर्व खाप पंचायत तथा कृषि विशेषज्ञ और पूर्व फुटबॉलर है।

किसान आंदोलन, किसान समाज,जाट खापों के समाचार को delhidawn.in में प्रमुखता के साथ अपडेट प्रकाशित किया जाता है। सरकारी सहायता या अन्य किसी तरह की सहायता हमें नहीं मिलती। हम अपने स्टुडियो को बेहतर बनाना चाहते हैं। अनुरोध ::इसके लिए आपके आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। उम्मीद है हमें सहायता मिलेगी। सम्पादक विरेन्द्र चौधरी पेटीएम 8057081945

Comments