चुनाव में बाधा बनने वालों पर होगी कठोरतम कार्यवाही - प्रेक्षक सामान्य एवं पुलिस प्रेक्षक ने की वाहनों की स्वयं चेकिंग

 


विरेन्द्र चौधरी/अतुल शर्मा 

सहारनपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शान्तिपूर्वक और सुगमता से कराने के दृष्टिगत सामान्य प्रेक्षक श्री संकेत एस भोंडवे द्वारा पुलिस प्रेक्षक श्री राजेन्द्र प्रसाद मीणा के साथ शाहजंहापुर पुलिस चौकी हरियाणा बार्डर पर स्वयं वाहन चेकिंग की गयी व लगभग एक लाख की नगदी जब्त की गयी।
सामान्य प्रेक्षक ने मतदाताओं को अभयता प्रदान करने व आपराधिक तत्वों पर अभेद्य अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा केन्द्रीय पुलिस बल के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन में यदि कोई बाधा बने तो कठोरतम कदम उठाए जाएं। उन्होने फोर्स डिप्लायमेंट प्लान व सभी पुलिस बलों के आंतरिक समन्वय पर बल दिया।
                         हाइलाइट्स
• जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र ने जनपद में चुनाव के दृष्टिगत मतदान कर्मियों को सौंपे गये उत्तरदायित्वों से सैन्टर पैरा मिलट्री फोर्स के अधिकारियों को कराया अवगत 
• चुनाव में लॉ एण्ड आर्डर बनाने के दृष्टिगत पुलिस के अधिकारी निरंतर समन्वय करेंगे : एसएसपी विपिन ताड़ा 
पुलिस प्रेक्षक ने सीपीएमएफ के अधिकारियों की समीक्षा कर प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आपके कार्यों की सर्वोच्चता एवं प्रतिबद्धता अग्रणी है। इसके साथ दिए गये उत्तरदायित्वों का निर्वहन बेहतर होगा। इसके दृष्टिगत निरंतर अलर्ट रहें और विजिट करते रहें। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों के नम्बर आपको उपलब्ध करवाए गये है उनसे समन्वय स्थापित किया जा सकता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र ने जनपद में चुनाव के दृष्टिगत मतदान कर्मियों को सौंपे गये उत्तरदायित्वों से सैन्टर पैरा मिलट्री फोर्स के अधिकारियों को अवगत कराया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 विपिन ताडा ने कहा कि चुनाव में लॉ एण्ड आर्डर बनाने के दृष्टिगत पुलिस के अधिकारी निरंतर समन्वय करेंगे।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments