पृथक राज्य के लिए अधिवक्ता गण पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के साथ- राजीव गुप्ता••पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता - ठाकुर विशंभर सिंह पुंडीर एडवोकेट

लगातार बढ़ती हुई समस्याओं का एकमात्र हल पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण - पृथक राज्य बनने पर हाईकोर्ट स्वत: ही बन जाएगा - भगत सिंह वर्मा


पृथक राज्य के लिए अधिवक्ता गण पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के साथ- राजीव गुप्ता••पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता - ठाकुर विशंभर सिंह पुंडीर एडवोकेट

विरेन्द्र चौधरी 

सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोशिएशन द्वारा दीवानी कचहरी बार रूम में अधिवक्ता गण की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारतवर्ष का ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा राज्य है। 

मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि दुनिया के चीन भारत यूनाइटेड स्टेट अमेरिका तीन देश जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश से बड़े हैं। यूनाइटेड स्टेट अमेरिका की जनसंख्या 34 करोड़ है और वहां पर 50 राज्य हैं। जबकि भारतवर्ष में 25 करोड़ का उत्तर प्रदेश दुनिया का सबसे बड़ा राज्य है। बड़ा राज्य होने के कारण यहां कानून व्यवस्था ठप्प हो गई है। पूरा प्रदेश गरीबी महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी और अवयवस्था की चपेट में है। यहां शिक्षा और चिकित्सा काफी निम्न स्तर की है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की उन्नति के लिए उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है। 

उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिले प्रदेश सरकार को 80% राजस्व देते हैं जबकि यहां के विकास पर मात्र 19% धन खर्च किया जाता है। जो यहां की 8 करोड़ जनता के लिए सरासर अन्याय है। नौकरी में भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की भागीदारी नाम मात्र को है। भगत सिंह वर्मा ने बुद्धिजीवी अधिवक्ता गणों से पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की और कहा कि पृथक राज्य बनने पर यहां हाई कोर्ट अपने आप ही आ जाएगा। पृथक पश्चिम प्रदेश में सभी के लिए शिक्षा और चिकित्सा अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी और निशुल्क होगी। और यहां प्रति व्यक्ति वार्षिक आय दुनिया में सबसे अधिक कतर देश से भी अधिक होगी।

 बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अशोक मलिक ने कहा कि ढाई दशक से अधिक से हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा जी लगातार पृथक राज्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पृथक राज्य के लिए हम भी आपसे सहयोग की अपेक्षा करते हैं। डॉ अशोक मलिक ने कहा कि पृथक राज्य बनते ही यहां हाईकोर्ट की बेंच नहीं पूरा हाई कोर्ट ही मेरठ में होगा। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष पूर्व डी जी सी वरिष्ठ एडवोकेट बाबू विशंभर सिंह पुंडीर ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण हमारे आने वाली पीढ़ी के लिए जरूरी है। जिसके लिए बहुत ही जुझारू और संघर्षील पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा 25 वर्ष से लगातार संघर्ष कर रहे हैं। हमने भी 45 वर्ष से हाई कोर्ट की बेंच के लिए लगातार संघर्ष किया है। इसलिए अब समय आ गया है कि हम सबको मिलकर पृथक राज्य की लड़ाई को लड़ना होगा जिसमें हम पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के साथ हैं। 

बैठक को संबोधित करते हुए सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि हम पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने को तैयार हैं और इस संघर्ष में हम भगत सिंह वर्मा जी के साथ हैं। राजीव गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि पृथक राज्य का निर्माण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

 बैठक का संचालन सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के महासचिव निशांत त्यागी एडवोकेट ने किया। बैठक को सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अरविंद शर्मा एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष अभय सैनी एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष प्रमोद शर्मा एडवोकेट रणधीर सिंह एडवोकेट चौधरी महिपाल सिंह एडवोकेट ने संबोधित किया। बैठक में पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक संरक्षक रामचंद्र गुर्जर महानगर अध्यक्ष मोहम्मद जहीर तुर्की जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एडवोकेट मोहम्मद वली उल्लाह पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुधीर चौधरी संजय चौधरी मुख्तार एडवोकेट राशिद एडवोकेट रविंद्र सिंह एडवोकेट संदीप एडवोकेट मुनव्वर आफताब एडवोकेट एडवोकेट नोनिश एडवोकेट देवेंद्र पवार एडवोकेट नरेंद्र सिंह एडवोकेट सत्येंद्र चौहान एडवोकेट जितेंद्र चौहान एडवोकेट सुखपाल सिंह एडवोकेट विनीत कौशिक एडवोकेट सतीश चौधरी एडवोकेट देवेंद्र चौधरी एडवोकेट संजय एडवोकेट कार्तिक राना एडवोकेट शाहनवाज मलिक एडवोकेट आदि अधिवक्ता गण ने भाग लिया।

पश्चिम प्रदेश आंदोलन से जुड़े संपर्क करें 8057081945


Comments