उत्तर प्रदेश में लड़कियां भी करने लगी अपहरण :: लड़कियों की बातों में ना आना, वरना आपका भी हो जायेगा.......

 उत्तर प्रदेश में लड़कियां भी करने लगी अपहरण :: लड़कियों की बातों में ना आना, वरना आपका भी हो जायेगा.......


विरेन्द्र चौधरी

उत्तर प्रदेश। आजकल लड़कियां एजूकेशन, खेल, राजनीति से लेकर हर फिल्ड में मर्दों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है,तो क्राइम की दुनिया में पीछे कैसे रह सकती है। इसका खुलासा तब हुआ जब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कुछ अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई और उनके साथ अपहरण में लड़कियां भी शामिल थी।
खबर विस्तार से
लखनऊ के गोमतीनगर में एक युवक को अगवा कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने छोड़ने की एवज में उसकी मां से 50000 हजार रूपए की डिमांड की। अगवा हुए युवक की मां नीलम गौतम ने थाना गोमतीनगर को इसकी सूचना दी कि उनके बेटे विकास का अपहरण हो गया है और अपहरणकर्ता उनसे 50000 रूपए की मांग कर रहे हैं। थाना प्रभारी गोमतीनगर राजेश त्रिपाठी ने तुरंत दो टीमें बनाकर छानबीन शुरू कर दी।

कैसे पकड़े गए अपहरणकर्ता
छानबीन के दौरान सीसीटीवी कैमरे से सामने आया कि 1090 चौराहे से किडनैपिंग हुई है। जिस कार का इस्तेमाल किया गया उसका नंबर था UP 32 HH 9756। फिरौती की रकम मंगवाने के लिए विकास के साथ लगातार मारपीट की जाती रही और कार में लखनऊ के आसपास व शहर में घूमाते रहे। इस बीच उन्होंने गाड़ी बदलकर बैलनो कार का भी इस्तेमाल किया। पुलिस टीमें सक्रिय थी, गोमतीनगर के सहारा फ्लाईओवर के पास से गाड़ी को रोककर विकास को अपहरणकर्ताओं से सकुशल मुक्त कराते हुए अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद पुलिस भी रह गई हैरान

अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद पुलिस भी हैरान हो गई कि अपहरणकर्ताओं में दो लड़कियां भी शामिल थी।गिरफ्तार हुए अपहरणकर्ताओं में बाराबंकी का फैसल अली, बरेली का देश दीपक, अविनाश मेहरोत्रा, पश्चिम बंगाल व उड़ीसा की दो लड़कियां भी शामिल थी।

किडनैपिंग का तरीका
अपहरणकर्ता सोशल मीडिया पर विदेशी लड़कियों की फोटो लगाकर युवाओं को अपने जाल में फंसाते थे। उन्हें लड़कियों द्वारा ऑफर दिया जाता था। जब लड़का तैयार हो जाता तो लड़कियों द्वारा उसे बुलाया जाता, होटल चलने के बहाने उसे कार में बैठा लिया जाता। उसके बाद उसके परिवार से फिरौती मांगी जाती। लड़कियां उसे फर्जी केस में फंसाने की धमकी देती और घरवालों से रकम मंगवाने को मजबूर करती। रकम ऐंठने के बाद अगवा हुए युवक को सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो जाते।

Comments