डीएफओ श्वेता सैन के नेतृत्व में कंटीले तारों के बीच फंसे नर तेंदुए को किया गया रेस्क्यू •• घायल तेंदुए का किया गया उपचार

 डीएफओ श्वेता सैन के नेतृत्व में कंटीले तारों के बीच फंसे नर तेंदुए को किया गया रेस्क्यू •• घायल तेंदुए का किया गया उपचार


विरेन्द्र चौधरी/प्रदीप धारिया 
सहारनपुर। बेहट रेंज, सामाजिक वानिकी प्रभाग, सहारनपुर के अन्तर्गत ग्राम शेरपुर पेलों, ग्राम वासियों द्वारा सूचना मिली कि ग्राम शेरपुर पेलो में स्थित निजी फार्म के तारबाड में एक तेंदुआ फंसा हुआ है। त्वरित कार्यवाही करते हुए वन कर्मी मौके पर पहुॅचे।
        मौके पर एक नर तेंदुए का निजी फार्म के चारों ओर लगे कटीलें तारों में एक पैर बुरी तरह से फंसा हुआ पाया। पूरे फार्म क्षेत्र से सभी स्थानीय लोगों को बाहर करते हुए सुरक्षा घेरा बना मौके की स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया।
         प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, सहारनपुर/प्रभागीय वनाधिकारी, शिवालिक वन प्रभाग, सहारनपुर सुश्री श्वेता सैन मौके पर पंहुच कर उच्च स्तर को स्थिति से अगवत कराते हुए तेंदुए के रेस्कयु हेतु स्थानीय डॉक्टर मो0 अहमद, डिप्टी वेटनरी ऑफिसर एवं वन्यजीव रेस्क्यू के अनुभवी वेटनरी डा0 आर0के0सिंह से दूरभाष पर सम्पर्क कर सुझाव लिया गया। तत्पश्चात प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव, उ0प्र0, लखनऊ से अनुमति प्राप्त कर तेंदुए को बेहोश कर पिंजडे में डालने का निर्णय लिया गया।
        देर रात तक चले रेस्क्यू में तेंदुए को बेहोश कर उसके पंजे में लगे कंटीले तारों को काटकर पिंजरे में डाला गया। मौके पर उपस्थित डॉक्टर मो0 अहमद, डिप्टी वेटनरी ऑफिसर द्वारा घायल तेंदुए का प्राथमिक उपचार किया गया। लगभग आधे घंटे के बाद तेंदुए को होश आ गया।
        श्वेता सैन ने बातया कि उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। सम्पूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में डीएफओ के साथ उप प्रभागीय वनाधिकारी, सामाजिक वानिकी प्रभाग श्रीमति संवेदना चौहान, उप प्रभागीय वनाधिकारी, शिवालिक वन प्रभाग श्री राकेश चन्द्र यादव, क्षेत्रीय वन अधिकारी बेहट, शाकुम्भरी, मोहण्ड व रामपुर मनिहारन एवं अन्य वन कर्मी मौजूद रहे।

Comments