मस्जिद को लेकर जांच शुरू, जिला मुख्यालय में है ये मस्जिद, मस्जिद को बताया गया अवैध, बजरंग दल नेता विकास त्यागी ने लगाये आरोप

मस्जिद को लेकर जांच शुरू, जिला मुख्यालय में है ये मस्जिद, मस्जिद को बताया गया अवैध, बजरंग दल नेता विकास त्यागी ने लगाये आरोप


विरेन्द्र चौधरी. विनय कुमार 

 सहारनपुर। जिला मुख्यालय में स्थित मस्जिद को अवैध बताते हुए मुख्यमंत्री आदित्य नाथ से शिकायत की गई थी। हांलाकि इस स्थान पर किसी अन्य धार्मिक स्थल होने का दावा नहीं किया गया। मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले की जांच तहसीलदार सदर करेगें।

समाचार के अनुसार बजरंग दल के पूर्व संयोजक विकास त्यागी ने आठ जनवरी को लखनऊ पहुंच कर मुख्यमंत्री से भेट की और जिलाधिकारी कार्यालय में बनी मस्जिद को अवैध बताते हुए लिखित में शिकायत की। शिकायत में कहा गया कि जिलाधिकारी कार्यालय में बनी मस्जिद बीस से तीस वर्ष पुरानी है। मस्जिद परिसर में डाकघर कार्यालय के अलावा तीन चार कमरे बने हुए है। यह भी आरोप लगाया कि मस्जिद परिसर में मौलवी के अलावा कुछ बाहरी लोग भी किराये पर रहते है। गंभीर आरोप लगाते हुए यह भी कहा इनके पास बाहरी लोगो का भी आवागमन रहता है। यह भी आरोप लगाया कि डाकघर व कमरों का किराया भी मस्जिद कमेटी वसूलती है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री के विशेष सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने जिलाधिकारी मनीष बंसल को जांच के आदेश दिये। जिसके बाद तहसीलदार सदर को जांच सौंप दी गई।

लगभग 6 माह पहले बजरंग दल नेता विकास त्यागी द्वारा आरटीआई के माध्यम से जानकारी मांगी गई थी कि सरकारी भूमि पर मस्जिद का निर्माण कैसे हुआ। मस्जिद को अवैध बताते हुए डाकघर व कमरों का किराया वसूलने पर भी सवाल खडे़ किये गये थे। लेकिन आरटीआई का जवाब नहीं मिलने पर विकास त्यागी द्वारा मुख्यमंत्री को शिकायत की गई। ये तो जांच के बाद ही सामने आयेगा कि मस्जिद का निर्माण कैसे हुआ।



Comments