पश्चिमांचल राज्य के लिए हर घर से एक युवा को घर से निकलना होगा••डॉ सतेन्द्र

पश्चिमांचल राज्य के लिए हर घर से एक युवा को घर से निकलना होगा••डॉ सतेन्द्र मलिक,पश्चिमांचल हमारे और आपके अस्वित्तव की लड़ाई है••संजीव मलिक, अपने हको के लिए हमें ही लड़ना होगा••विरेन्द्र चौधरी


विरेन्द्र चौधरी

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश की सरकार ने गन्ने के रेट में कोई बढोत्तरी नहीं की, जबकि गन्ना उत्पादन की लागत लगातार बढ़ती जा रही है। इसके चलते किसान आर्थिक रूप से लगातार कमजोर हो रहा है। किसानों का गन्ने की खेती से मोह भंग होने लगा है। इसके लिए योगी सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है।

पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सतेन्द्र सिंह का कहना है  कि विगत कईं वर्षों से गन्ने की उत्पादन लागत बढ़ती जा रही है, लेकिन सरकार ने गन्ने का मूल्य नहीं बढा़या। जिसके कारण किसान की आय सरकार ने फाइलों में भले ही बढा़ दी हो, असलियत यह है किसान लगातार आर्थिक रूप से कमजोर हो रहा है। उन्होंने किसानों को लेकर कहा अगर छोटा राज्य होता तो निश्चित रूप से गन्ना का रेट भी ज्यादा होता और किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती। उन्होंने अपील की कि हर घर से एक युवा को अपने हको के लिए घर से निकलना होगा।

पीएनपी के राष्ट्रीय उपसचिव विरेन्द्र चौधरी पत्रकार ने कहा किसानों को गहनता से विचार करना चाहिए कि आखिर क्या वजह है जो सरकार गन्ने का दाम नहीं बढा़ती। उन्होंने कहा पहली बात कारपोरेट सरकारो को धन उपलब्ध कराते है, दूसरा कारण लखनऊ लगभग पश्चिम से 600/ 700 किमी दूर है। जिस कारण किसान सरकार पर दबाव नहीं बना पाते। अगर पश्चिमांचल प्रदेश बन गया तो हमारा मुख्यमंत्री हमारे बीच का होगा। हमारे से दो घंटे की दूरी पर होगा। तब हम आसानी से सरकार पर दबाव बना सकते है। गन्ने ही नहीं हर फसल का वाजिब दाम लेने में सफल रहेगें। उन्होंने किसानों से अपील की वे स्वराज के लिए पश्चिमांचल निर्माण पार्टी से जुडे़ और पार्टी को मजबूत करें ताकि पार्टी आपके हको के लिए लड़ सके।

पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव मलिक मासूम ने कहा उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलागंना  अपने वजूद खडा़ करने के बाद विकास कि गंगा का आंनद ले रहे है। वहां से पलायन रूक गया है। सबको अपने घर पर रोजगार मिल रहा है। हमारे नौजवान रोजगार के लिए पलायन कर रहे है। यह दुखद स्थिति है। मलिक ने कहा आप भाजपा में है रहो, बसपा सपा कांग्रेस में हो रहो। लेकिन अपने स्वराज के लिए एक मंच पर आ जाओ। क्योंकि पश्चिमांचल हमारे और आपके असित्तव की लड़ाई है। उन्होंने कहा अब सही वक्त है आंदोलन को तेज करने का। उन्होंने अपील की कि पश्चिमांचल के युवा आंदोलन से जुडे़ और हमारे साथ अपने भविष्य की लडा़ई लडे़।


Comments