लाखो रूपये के नकली नोटो के साथ धरे गये
विरेन्द्र चौधरी, विनय कुमार
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर नकली नोटो का भंडाफोड किया है। चौकी सिविल लाइन इंचार्ज रविन्द्र धामा ने द्वारा रूबल और वंश खुराना को गिरफ्तार कर सात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस प्रकरण में मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने 2.59 हजार रूपये के नकली नोट बरामद कर मास्टर माइंड के साथ तीन लोगो को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितो के पास नकली नोट बनाने के उपकरण भी बरामद कर लिए है। गिरफ्तार किये गये लोगो में एक यमुनानगर हरियाणा,दूसरा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर तीसरा कानपुर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपित विदेशी ऐप के माध्यम से सिक्योरिटी पेपर खरीदकर लैपटॉप व प्रिंटर से नकली नोट बना रहे थे। फेसबुक, इंस्टाग्राम अकाउंट के द्वारा ग्राहक तलाशते थे, फिर उन्हें पांच सौ का नोट ढाई सौ में बेचते थे।
विगत दिवस पुलिस लाइन में एस पी सिटी व्योम बिंदल ने पत्रकारों को बताया कि २१ अगस्त को नकली नोट बनाने और तस्करी के मामले में पुलिस ने पटेल नगर निवासी रूबल और वंश खुराना को गिरफ्तार किया था। सिविल लाइन चौकी इंचार्ज रविन्द्र धामा की ओर से सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विगत शुक्रवार को पुलिस ने शशि कुमार उर्फ सर्वेश उर्फ राहुल गुप्ता निवासी कानपुर, नवीन पासवान निवासी गोरखपुर, करनवीर निवासी यमुनानगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वे आनलाइन विदेशी ऐप के जरिये सिक्योरिटी पेपर खरीदकर लैपटॉप व प्रिंटर के जरिये नकली नोट तैयार करते थे। इसके बाद फेसबुक, इंस्टाग्राम के जरिये ग्राहक बनाकर 500 का नोट 250 में देते थे। पुलिस आरोपियों के बैंक खातो की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी रोजन्त त्यागी के अनुसार गिरोह के सभी सदस्य इंस्टाग्राम के जरिये एक दूसरे के संपर्क में आये थे। बीएससी तक पढा शशि कुमार गिरोह का मास्टर मांइड है। करनवीर कंप्यूटर का जानकार है और जनसेवा केंद्र भी चलाता है।
Comments
Post a Comment