गौ सेवा और राष्ट्र रक्षा के संकल्प के साथ बहनों ने बांधी देशभक्त विजयकान्त चौहान को राखी

गौ सेवा और राष्ट्र रक्षा के संकल्प के साथ बहनों ने बांधी देशभक्त विजयकान्त चौहान को राखी

देश की हर बहन बेटी के सम्मान की रक्षा प्राण देकर भी करना हम हम हिंदुस्तानियों के खून में है •• शेरे जींद विजयकान्त चौहान


विरेन्द्र चौधरी/विनय कुमार

सहारनपुर;-  येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल:। तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि रक्षे माचल माचल।

भारतीय सनातन संस्कृति में भाई बहन के सबसे पवित्र एवं महत्वपूर्ण त्यौहार रक्षा बंधन पर्व पर आज देर रात्रि तक 100 से  भी ज्यादा बहनों ने आज प्राचीन सिद्ध पीठ श्री गौ देवी मंदिर गौशाला नुमाइश कैम्प सहारनपुर जाकर गौ सेवा और राष्ट्र रक्षा के संकल्प के साथ देश भक्त शेरे हिन्द विजयकान्त चौहान को तिलक पूजन आरती कर राखी बांधी।

इसके लिए व्हाट्सअप और कोरियर द्वारा भी कई दर्जन बहनों ने विजयकान्त चौहान को राखी भेजकर रक्षा बन्धन कि शुभक्मनए दी।

विजयकान्त चौहान ने समस्त बहनों से राखी बंधवा कर आशीर्वाद लिया और आश्वासन देते हुए कहा कि बहन बेटियों के सम्मान स्वाभिमान की रक्षा करना हम हिन्दुस्तानियो के खून और संस्कारों में है, अपने महापुरुषों ऋषियों मुनियों के सन्देश से प्रेरणा लेकर हम सभी युवाओ को देश की हर बहन बेटी के सम्मान की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए क्योंकि हम उन्ही महापुरुषों की संतान है जिन्होंने एक द्रोपदी के अपमान पर महाभारत जैसा भयंकर युद्ध लड़ा और दुष्टों को नारी के अपमान के लिए म्रत्यु दंड दिया। सीता जैसी दैवी के सम्मान से खिलवाड़ पर रावण जैसा राक्षस के सम्पूर्ण कुल का वध कर दंड दिया, हम भी सन्तान उन्ही की है हमे भी लव जिहाद अत्यचार उत्पीड़न से पीड़ित बहन बेटियों के सम्मान की रक्षा के लिए और अपने प्राण न्योछावर करने और दुष्टों को दंड देने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए। राखी बंधवाने के बाद सभी बहनों का विजयकान्त चौहान ने सभी बहनों का मान सम्मान कर प्रसाद  के साथ विदा किया।



Comments