इसरार चौधरी ने किया सहारनपुर महानगर से चुनाव लड़ने का ऐलान चौधरी बोले इंशाल्लाह समाजवादी पार्टी से ही लड़ूंगा जनता मेरे साथ है
सहारनपुर।सहारनपुर महानगर विधानसभा सीट को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। चुनावी चर्चा के बीच इसरार चौधरी ने खुलकर चुनाव लड़ने का ऐलान कर सहारनपुर महानगर विधानसभा सीट को लेकर सियासी लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।चुनावी चर्चा के बीच इसरार चौधरी ने खुलकर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। एक बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि वे इंशाल्लाह सहारनपुर महानगर से ही चुनाव लड़ेंगे और समाजवादी पार्टी से ही लड़ेंगे।दिल्ली डॉन संवाददाता ने सपा पार्टी टिकट को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि टिकट मुझे ही मिलेगा, क्योंकि उनके साथ आवाम है। सहारनपुर सीट से सपा के टिकट को लेकर दुसरे नेताओं के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए इसरार चौधरी ने कहा कि दावा तो कोई भी कर सकता है, लेकिन असली फैसला वक्त करेगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि नुमाइंदगी उसी को मिलनी चाहिए जो जनता की सही तरीके से आवाज़ उठा सके।मौजूदा हालात पर टिप्पणी करते हुए इसरार चौधरी ने कहा कि यह मामला रिश्तों या दोस्ती का नहीं है, बल्कि जनता की सही नुमाइंदगी का है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले सात सालों में सहारनपुर को कुछ नहीं मिला, जिससे जनता नाराज़ है। इसरार चौधरी के मुताबिक यह बात पार्टी नेतृत्व तक भी पहुंच चुकी है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी ज़मीनी हकीकत की जानकारी है।बयान से साफ है कि सहारनपुर सीट पर समाजवादी पार्टी का सियासी मुकाबला भाजपा से दिलचस्प होने जा रहा है और आने वाले दिनों में चुनावी तापमान और बढ़ने के आसार हैं।

Comments
Post a Comment