मरू प्रदेश आंदोलन के समर्थन में उतरे पश्चिम प्रदेश आंदोलन के नेता-आंदोलन हक लेकर ही होते हैं शांत-राज्य आंदोलनकारी

अलग राज्यों के आंदोलन को एक मंच पर आना होगा •• सरकार को अविलंब राज्यों का पुर्नगठन करना चाहिए •• आंदोलन कभी नहीं मरते हक लेकर ही शांत होते है-राज्य आंदोलनकारी 


 विरेन्द्र चौधरी 

उत्तर प्रदेश। पूरे देश के विशाल राज्यों में पृथक प्रदेश के लिए आंदोलन जारी है। आज़ादी के बाद से पृथक राज्यों की मांग की गति बहुत धीमी रही। उत्तराखंड छत्तीसगढ़ तेलंगाना झारखंड बनने के बाद इन राज्यों की विकास की गति को देखते हुए पृथक राज्यों के आंदोलन गति पकड़ चुके हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान बार्डर से लगते राजस्थान के १३ जिलों को मरू प्रदेश बनाने को आंदोलन तेज हो गया है। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि पृथक राज्यों की मांग को लेकर आंदोलन चला रहे तमाम संगठन एक मंच पर आ सकते हैं।

राजस्थान में मरू प्रदेश के लिए ऊंटों की महायात्रा आंदोलन को समर्थन देते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भाकियू वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा जब पूरा देश जल रहा था, वहां का राजा नीरो बांसुरी बजा रहा था। ऐसे ही हालात देश में चल रहे हैं। देश के बड़े स्टेटो में पृथक राज्यों के लिए जनसमूह आंदोलित है, केंद्र में बैठी सरकार खामोश है। उन्होंने कहा हम मरू प्रदेश आंदोलन को समर्थन देते हैं, उन्हें जब भी आवश्यकता होगी,हम मदद को तैयार हैं।

पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव रिटायर्ड कर्नल सुधीर कुमार ने कहा कि देश में अपने अपने हकों के लिए वहां की जनता आंदोलित है और अपना अपना अलग स्टेट चाहती है,ताकि अपनी पीढ़ियों का भविष्य सुधार सके। केंद्र में बैठी भारतीय जनता पार्टी की सरकार समस्यायों के हल के बजाय चुनाव समीकरणों में उलझी है। कर्नल सुधीर ने कहा चुनाव समीकरणों के बजाय सरकार को जनहित में फैसले लेने होंगे नहीं तो आगामी चुनाव में सरकार के समीकरण बिगाड़ दिए जायेंगे। उन्होंने कहा हम मरू प्रदेश आंदोलन को समर्थन देते हुए घोषणा करते हैं वो जब भी आवाज़ देगें हम आंदोलन में खड़े मिलेंगे।

पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सतेन्द्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चार राज्यों के लिए आंदोलन चल रहे हैं। देश के कईं राज्यों में लोग आंदोलन कर रहे हैं,मरू प्रदेश भी उसकी एक कड़ी है। उन्होंने कहा पृथक राज्यों के लिए तमाम आंदोलनकारियों को एक मंच पर आकर लड़ना होगा। इसलिए पीएनपी मरू प्रदेश आंदोलन के साथ है।

डाक्टर अशोक मलिक राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन वह पृथक पश्चिम प्रदेश आंदोलनकारी ने राजस्थान में चल रहे मरू प्रदेश आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि अब लोग राजनीतिक व आर्थिक पक्षपात के खिलाफ सड़कों पर उतर कर अपने अपने क्षेत्रों के हकों की मांग कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को चाहिए कि राज्यों के अविलंब पुर्नगठन कर देने चाहिए। उन्होंने कहा आंदोलन कभी मरते नहीं ये बात सरकार को समझ लेनी चाहिए।

पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी ने कहा आज़ादी की मांग शोषण से पैदा होती है। उन्होंने कहा देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से लड़ें और आज़ादी हासिल की। आज हमें आज़ादी में आज़ादी की। तलाश है, जिसके लिए हमें अपनों से लड़ना पड़ रहा है। ये बेहद शर्मनाक बात है। उन्होंने कहा अलग राज्यों की मांग आर्थिक, विकास और राजनीतिक आज़ादी की लड़ाई है,जो अपना हक लेने के बाद ही शांत होगी। उन्होंने जंयत मुण्ड और जयवीर गोदारा को मरू प्रदेश ऊंटों की महायात्रा आंदोलन को लेकर शुक्रिया कहते हुए कहा आप एक बार आवाज देकर तो देखो, पश्चिम प्रदेश के तमाम संगठन आपके साथ खड़े मिलेंगे।


Comments