अगर सरकार है मौन तो जवाब देगा कौन •• जनता को सड़कों पर आना होगा - वीरपाल जाट

 नया राज्य जनता का हक •• अगर सरकार है मौन तो जवाब देगा कौन •• जनता को सड़कों पर आना होगा - वीरपाल जाट

विरेन्द्र चौधरी 

नोएडा। विश्व जाट एकता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरपाल भी उत्तर प्रदेश पुनर्गठन को लेकर एक्टिव मूड में आ गये है।इससे पश्चिम प्रदेश निर्माण आंदोलन को बल मिलना तय है।

वीरपाल द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी किया गया। जिसमें कहा गया कि नया राज्य जनता का हक है। उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जब प्रदेश पुनर्गठन को लेकर मौन है तो जवाबदेह कौन है। उन्होंने कहा सरकार की लापरवाही को लेकर पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा प्रदेश निर्माण यात्रा के माध्यम से जनता को जागरूक करने का काम करेगा,ताकि लोग अपने हको के बारे में जान सके।

विश्व जाट एकता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरपाल जाट ने कहा कि पश्चिम प्रदेश के लोग जातियों में बंटे हुए हैं इसलिए प्रदेश पुनर्गठन को लेकर कोई बड़ा आन्दोलन खड़ा नहीं हो सका। लेकिन अब पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा सर्व समाज के बुद्धिजीवियों और गणमान्य लोगो को लेकर पश्चिम प्रदेश निर्माण यात्रा करेगा,जो शाकम्बरी देवी मंदिर सहारनपुर से प्रारंभ होकर पश्चिमी उत्तर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर जनता को जागरूक करेगी। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी लोगों को, खासकर युवाओं को इस यात्रा में शामिल होकर यात्रा को सफल बनायें।ताकि सरकार को पता चल सके कि अब प्रदेश का पुनर्गठन करना ही पड़ेगा।

उत्तर प्रदेश पुनर्गठन के लिए अधिक से अधिक लोग आंदोलन से जुड़े। उत्तर प्रदेश पुनर्गठन भीख नहीं आपका हक है। आंदोलन से जुड़ने के लिए संपर्क करें विरेन्द्र चौधरी पत्रकार केंद्रीय उपाध्यक्ष पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा 8057081945/9410201834

Comments