पश्चिमी प्रदेश निर्माण मोर्चा ने अराजनैतिक रहने का संकल्प छोड आगामी विधानसभा चुनाव लडने का लिया फैसला

पश्चिमी प्रदेश निर्माण मोर्चा ने अराजनैतिक रहने का संकल्प छोड आगामी विधानसभा चुनाव लडने का लिया फैसला


विरेन्द्र चौधरी विनय कुमार सुरेंद्र रावत

मेरठ।हाल में मेरठ के कनोड़ा क्षेत्र में पश्चिमी प्रदेश निर्माण मोर्चे की केंद्रीय समिति, जिलाध्यक्षों व वरिष्ठ नेताओं की महत्त्वपूर्ण रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मोर्चे द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 27 जिलों को मिलाकर पृथक राज्य , पश्चिम प्रदेश बनाने के लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष को 2027. UP विधानसभा चुनाव में मुख्य मुद्दा बनाने और निर्णायक जनसंघर्ष  में बदलने हेतु व्यापक रूपरेखा तैयार की गई ।बैठक की अध्यक्षता पदम सिंह जी , प्रभारी मुरादाबाद मण्डल, वरिष्ठ समाजसेवी द्वारा की गई।

 बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने भाग लिया और अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति तथा आंदोलन को लेकर विचार साझा किए। युवाओं और महिलाओं तथा क्षेत्रों में काम कर रहे संगठनों को जोड़ने की बात मुख्य रूप से सामने आई जिला पंचायत चुनाव आंदोलन को ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत करने के लिए , एक बेहतरीन मौका माना गया है।

 भगत सिंह वर्मा संयोजक पश्चिम प्रदेश संयुक्त मोर्चा ने बताया कि अब  प्रदेश निर्माण के लिए उपयुक्त माहौल राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से बन रहा है। किसानों मजदूरों, एवं युवा साथियों में प्रदेश की मांग को विशेष रूप से भविष्य में आने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस लक्ष्य को प्राप्त करने की भावना देखी जा रही है। हमें इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी ताकत लगानी चाहिए। सभी संगठनों के सहयोग से और बुन्देलखण्ड तथा पूर्वांचल में माँग उठने से शीघ्र प्रदेश का निर्माण होगा।

इस मौके पर मोर्चे के केंद्रीय महासचिव कर्नल सुधीर चौधरी ने घोषणा की कि लम्बे चले संघर्ष के दौरान सभी राजनैतिक पार्टियों द्वारा आश्वासन के बावजूद लगातार विश्वासघात किए जाने के कारण मोर्चे ने निर्णय लिया है कि वो अपने अराजनैतिक रहने के संकल्प को त्याग कर 2027 विधानसभा चुनाव में व्यापक रूप से भाग लेगा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 27 जिलों के सभी 142 विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारेगा। इसके लिए समान विचारधारा वाले राजनीतिक दलों एवं संगठनों के साथ तालमेल किया जाएगा।

 श्री नरेन्द्र वर्मा जी ने सहारनपुर मण्डल और मेरठ क्षेत्र द्वारा आज़ादी के आन्दोलन में किए गए योगदान तथा किसानों की संघर्ष के ऊपर विचार रखे। छोटे प्रदेश किसानों की अनेक समस्याओं से राहत मिलने की बात कही।

इस मौके पर मोर्चे के केंद्रीय संगठन मंत्री श्री ओमवीर सिंह वीरवाल ने सभी जिलाध्यक्षों को संगठन को मजबूत करने और बूथ/ग्रामसभा स्तर पर जुझारू पश्चिम प्रदेश योद्धा तैयार करने का आवाह्नन किया, तथा चुनाव की व्यापक तैयारी हेतु दिशानिर्देश दिए।

 इस मौके पर बोलते हुए संगठन के अध्यक्ष श्री सतपाल यादव ने सभी जिलाध्यक्षों  को मनोबल ऊंचा बनाए रखने और कठिन परिश्रम करने का संदेश दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जिलाध्यक्षों व प्रत्याशियों को भरपूर संसाधन व सहयोग उपलब्ध करवाया जाएगा ।

मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता , उत्तराखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं तीस साल तक अपने परिवार द्वारा उत्तराखण्ड बनाने के लिए संघर्ष करने वाले धीरेंद्र प्रताप ने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर अब संघर्ष को और अधिक धार दी जाएगी। जनसंपर्क अभियान को तेज किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग मोर्चे से जुड़ सकें। राजनीतिक दलों के अनुभवी नेताओं को लेकर संयोजक मंडल बनाने की पहल का भी उन्होंने विशेष स्वागत किया।उन्होंने कहा कि जल्द ही मोर्चे के केंद्रीय नेतृत्व की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें चुनाव रणनीति की रूपरेखा, संसाधनों के लिए तालमेल, और कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

बैठक में श्री जसबीर सिंह को संगठन सचिव की जिम्मेदारी एवं श्री ओमवीर सिंह वीरवाल केन्द्रीय संगठन महासचिव के सहयोगी नियुक्त करते हुए संगठन की पुनर्गठित कर पूर्ण रूप से सक्रिय करने व अनुशासन समिति का सलाहकार नियुक्त किया गया।नरेन्द्र वर्मा जी को सहारनपुर मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया।पदम सिंह वर्मा जी को मुरादाबाद मंडल  प्रभारी की जिम्मेवारी दी गई।विनोद पहलवान जी, मेरठ मण्डल प्रभारी नियुक्त किया गया।Dr  मेजर हिमांशु को प्रभारी  सत्ता विकेन्द्रीकरण प्रकोष्ठ।  नियुक्त किया गया।धरमबीर सिंह मलिक पूर्व डीएसपी उत्तर प्रदेश पुलिस सरकारी कर्मचारी संगठनों एवं पेंशनधारी कर्मचारियों संगठनों के साथ तालमेल के लिए सलाहकार नियुक्त किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से श्री राजेन्द्र पाराशर, जिलाध्यक्ष गाजियाबाद श्री महीपाल नागर जिलाध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर , श्री दिलशाद प्रमुख प्रभारी ज़िला हापुड़, श्रीमती मेरज जहां जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर, आचार्य भूपेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष बिजनौर, श्री राम पाल सिंह देशवाल ,जिलाध्यक्ष शामली, श्री अवंत चौहान, प्रभारी जिला बुलंदशहर, श्री सलेख गोस्वामी कोषाध्यक्ष पीपीएनएम.पश्चिम क्षेत्र विकास समिति, श्री पदम सिंह राठी, श्री युधिष्ठिर पहलवान तथा  मोर्चा के विशिष्ट, सम्मानित सहयोगियों ने भाग लिया।



Comments