चंडीगढ़ किसान भवन में देश के किसान नेताओं ने बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई -- भगत सिंह वर्मा

चंडीगढ़ किसान भवन में देश के किसान नेताओं ने बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई••••सरकार किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाए••••भगत सिंह वर्मा

विरेन्द्र चौधरी 

चंडीगढ़/सहारनपुर -आज यहां दो दिन तक बड़े आंदोलन की तैयारी चंडीगढ़ किसान भवन में करने के बाद भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि देश के अन्नदाता किसानों मजदूर व गरीबों की समस्याओं को लेकर चंडीगढ़ किसान भवन में देश के किसान नेताओं ने दो दिन तक चर्चा की। जिसमें फरवरी में दिल्ली में बड़े आंदोलन करने की रणनीति बनाई गई। 

भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार और प्रदेशों की सरकार लगातार अन्नदाता किसानों और गरीबों का शोषण कर रही है दिल्ली लुटियन जोन में बैठे हुए नेता जानबूझकर देश के अन्नदाता किसानों को गरीब रखना चाहते हैं जिस देश के किसानों मजदूरों गरीबों युवाओं और छात्रों को समझाना पड़ेगा। चंडीगढ़ किसान भवन में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि देश के अन्नदाता किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाया जाए। देश के किसानों मजदूरों व गरीबों के सभी कर्ज माफ किए जाए। 58 वर्ष उम्र सभी बुजुर्गों को₹5000 प्रति माह पेंशन दिलाई जाए। मनरेगा योजना को सीधा खेती से जोड़कर किसानों को मजदूर उपलब्ध कराए जाएं। देश के किसानों को कृषि कार्य हेतु निशुल्क बिजली और टैक्स मुक्त डीजल दिलाया जाए। सभी हाईवे और सड़कों से टोल समाप्त कर जाए। अनावश्यक किसानो की जमीन को अधिग्रहण न किया जाए। छुट्टा व आवारा पशुओं से किसानों की फसल को बचाने के लिए सरकार कड़े कदम उठाए। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि गन्ना देश और सभी प्रदेशों की आर्थिक रीढ़ है। गन्ने से सरकारों को सबसे अधिक टैक्स प्राप्त होता है इसलिए गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹600 कुंतल देश के किसानों को दिलाने के लिए सरकार ठोस कदम उठाए और चीनी मिलों से 14 दिन के अंदर गन्ना भुगतान व पिछले वर्षों में देरी से किए गए गन्ना भुगतान पर लगा ब्याज सरकार गन्ना किसानों को तुरंत दिलाए। एमएसपी कानून को संसद में प्रस्ताव पारित करके गारंटी कानून बनाए और अन्नदाता किसान को बचाने के लिए सीटू प्लस 50% डॉक्टर एस स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार एम एस पी बढ़ाया जाए। 

बैठक में भारतीय किसान यूनियन पंजाब के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल, हरियाणा किसान नौजवान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु कोहड़ पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय सलाहकार हाफिज मूर्तीजा त्यागी सरदार तेजवीर सिंह, सरदार अमरीक सिंह, सरदार सुखवीर सिंह, सरदार अर्जुन सिंह, अमित त्यागी संदीप ग्रेवाल सहित देश के लगभग 50 किसान नेताओं ने भाग लिया।

होम लोन, पर्सनल लोन, एज्युकेशन लोन, बिजनेस लोन,लैप लोन के लिए संपर्क करें। विरेन्द्र चौधरी पत्रकार 8057081945 / 9410201834

Comments