अमेरिका से आई रिहाना जमकर नाचीं भारत में,कभी बताया था भारत को एक गरीब देश, नाचने के वसूले 50 करोड़, थैंक्स अंबानी

 रिहाना को 50 करोड़ देकर नचाया अंबानी ने, रिहाना ने कभी कहा था भारत एक गरीब देश, थैंक्स अंबानी


विरेन्द्र चौधरी/विरेन्द्र आर्य 
जाम नगर। सबसे पहले हम आपको रिहाना का पूरा परिचय करा दे। रिहाना का पूरा परिचय है नाम रोबिन रिहाना। रिहाना बारबेडियन रिकार्डिंग कलाकार के साथ साथ मॉडलिंग भी करती है।सेंट माइकल, बारबाडोस में जन्मी संयुक्त अमरीका में बस गयी है। आज रिहाना नंगे पांव उसी देश में नंगे पांव नाची,जिस देश को कभी बताया था गरीब देश।
सुत्रो के अनुसार भारत के उधोगपति मुकेश अंबानी के बेटे की शादी के कार्यक्रम जाम नगर गुजरात में चल रहे है।इसी क्रम में मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेट की शादी के पूर्व आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में संयुक्त अमेरिका की पॉप स्टार रिहाना को कार्यक्रम देने के लिए बुलाया गया था। जहां उन्होंने मंच पर आते ही धूम मचा दी। खास बात यह है कि भारतीय संस्कृति के अनुसार उन्हें मंच पर नंगे पांव नाचना पड़ा। सुत्रो का कहना है कि नाचते नाचते उसकी पोशाक के कईं टुकड़े हो गए।
कलाकारों का आना अपनी कला के जलवों से तालियां बजवाना आम बात है। लेकिन यहां खास खबर यह है कि इसी पॉप स्टार रिहाना ने कभी भारत को लेकर टिप्पणी की थी कि भारत एक गरीब देश है।उसी गरीब देश के उधोगपति मुकेश अंबानी ने 50 करोड़ रुपए देकर कार्यक्रम में नचाया। वो जमकर नाचीं,उसके कपड़े भी तार तार हो गये। कहावत है कभी आसमान की तरफ मुंह करके नहीं थूकना चाहिए, वरना तुम्हारे मुंह पर ही गिरेगा। रिहाना को 50 करोड़ देकर भारत में नचाने पर कईं भारतीयों ने टिप्पणी करते हुए कहा थैंक्स मुकेश अंबानी।
पश्चिम प्रदेश के युवाओं को रोजगार और न्याय और हको की लड़ाई लड़नी चाहिए। अतुल शर्मा संदीप जोशी श्रीराज सैनी 

Comments