गांव गांव जाएंगे पश्चिम प्रदेश बनाएंगे - लगातार बढ़ती हुई समस्याओं का एकमात्र हल पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण - भगत सिंह वर्मा

गांव गांव जाएंगे पश्चिम प्रदेश बनाएंगे - लगातार बढ़ती हुई समस्याओं का एकमात्र हल पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण - भगत सिंह वर्मा


विरेन्द्र चौधरी 

मेरठ -आज यहां निकटवर्ती ग्राम शाहपुर जैनपुर में एक बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश दुनिया का सबसे बड़ा राज्य होने के कारण गरीबी महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी गुंडागर्दी लूटमार व अव्यवस्था की चपेट में है। 25 करोड़ की जनसंख्या 75 जिले 18 मंडल 80 लोकसभा क्षेत्र व 240928 वर्ग किलोमीटर मैं फैले हुए उत्तर प्रदेश का संचालन लखनऊ में बैठकर प्रदेश का मुखिया सही से नहीं कर सकता है। इसलिए उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिले सरकार को 80% राजस्व देते हैं इसके बावजूद भी पश्चिम प्रदेश में शिक्षा चिकित्सा नाम मात्र को है। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी को राज्य पुनर्गठन आयोग गठित करके उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर व देश में अन्य राज्यों का गठन करके पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण तत्काल करना चाहिए। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने पर यहां शिक्षा चिकित्सा अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी और सभी को निशुल्क होगी। अभी यहां प्रति व्यक्ति वार्षिक आय मात्र ₹90000 वार्षिक है। जबकि छोटे राज्य तेलंगाना में 350000 रुपए और हरियाणा में ₹300000 प्रति व्यक्ति वार्षिक आय हैं। जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में प्रति व्यक्ति वार्षिक आय 6.5 लाख रुपए से भी अधिक है। पृथक पश्चिम प्रदेश बनने पर यहां कतर व  स्वीटजरलैंड और से भी अधिक प्रति व्यक्ति वार्षिक आय होगी।

 भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने पर देश में सबसे अधिक गन्ना उत्पादन करने वाले गन्ना किसानों को गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹700 कुंतल नकद मिलेगा। और चीनी मिलों से 14 दिन के अंदर भुगतान होगा और बकाया ब्याज गन्ना किसानों को दिलाया जाएगा। भगत सिंह वर्मा ने किसानों मजदूरों गरीबों व्यापारियों दुकानदारों युवाओं  छात्रों बुद्धिजीवियों व वकीलों से भागीदारी करने का आह्वान किया। गांव गांव घर-घर जाकर पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण की लड़ाई को तेज करके बनवाया जाएगा। 

बैठक की अध्यक्षता आदेश कुमार चौधरी ने की। और संचालन ओमवीर सिंह ने किया। बैठक में महेश चौधरी रण सिंह मोहित कुमार शेखर चौधरी हर्ष मसंद गुड लक विपेन्द्र अर्जुन सिंह अमरीश चौधरी मनोज चौधरी दिनेश शर्मा अतुमसंद अंकुर चौधरी मोहित कुमार लवकुश चौधरी सुभाष शर्मा ऋषिपाल गुर्जर आदि ने भाग लिया। 

 


Comments