शिक्षा और चिकित्सा बेहतर करने के लिए पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी भगत सिंह वर्मा
विरेन्द्र चौधरी
देवबंद सहारनपुर-आज यहां देवबंद दीवानी कचहरी में अधिवक्ता गणों की एक बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेहतर शिक्षा और चिकित्सा के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है।
वर्मा ने कहा प्रदेश सरकार को सबसे अधिक टैक्स देने के बावजूद भी पश्चिम प्रदेश में शिक्षा और चिकित्सा नाम मात्र को है। उत्तर प्रदेश में दो एम्स एक गोरखपुर और दूसरा रायबरेली दोनों पूर्वांचल में है। आईआई टी कानपुर में है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 करोड़ जनता को इलाज के लिए दिल्ली या चंडीगढ़ जाना पड़ता है। जहां पर स्वास्थ्य सेवाएं काफी महंगी है। और आम जनता की पहुंच से बाहर है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि सहारनपुर या मेरठ में एक एम्स जरूर होना चाहिए। मेरठ में आईआईटी एन आई टी आईआईएम भी होना चाहिए। जिससे यहां के युवाओं को बेहतर शिक्षा मिल सके। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार यहां की 8 करोड़ जनता की घोर उपेक्षा कर रही हैं। उनकी सुविधा के लिए यहां कुछ भी नहीं है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि 45 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता गण हाई कोर्ट की बेंच की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। संघर्ष के बावजूद भी केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार ने आज तक मेरठ में हाई कोर्ट की बेंच देना भी जरूरी नहीं समझा है। जो यहां की जनता के लिए सरासर अन्याय है। यहां के 8 करोड लोगों को न्याय के लिए प्रयागराज जाना पड़ता है। जिससे यहां के लोगों को सुलभ न्याय नहीं है।
भगत सिंह वर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है की सभी को मिलकर पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए संघर्ष करना होगा। पृथक पश्चिम प्रदेश बनने पर मेरठ में ही हाई कोर्ट व राजधानी होगी और यहां के शिक्षित युवाओं को रोजगार मिलेंगे। पश्चिम प्रदेश बनने पर यहां प्रति व्यक्ति वार्षिक आय देश ही नहीं दुनिया में सबसे अधिक होगी।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजसेवी रामकिशन सैनी एडवोकेट ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सभी को मिलकर भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए संघर्ष को आगे आना होगा। पश्चिम प्रदेश बनने पर यहां के 8 करोड लोगों को भारी लाभ होगा। और हमारा राज्य उन्नति शील विकासशील समस्याओं से दूर भ्रष्टाचार से मुक्त राज्य होगा।
बैठक में समाजसेवी कुलबीर चौधरी प्रवेश कुमार एडवोकेट सुधांशु कुमार एडवोकेट मनीष कुमार एडवोकेट युवराज शर्मा एडवोकेट सत्येंद्र पालीवाल एडवोकेट गौरव पवार एडवोकेट नरेश कुमार एडवोकेट अजीत सिंह एडवोकेट आदि ने भाग लिया।

Comments
Post a Comment