मल्लिकाअर्जुन द्वारा हल्द्वानी में सभा को किया संबोधित, भाजपा द्वारा उस स्थान का शुद्धिकरण करना दलितों का अपमान - अशोक सैनी

मल्लिकाअर्जुन द्वारा हल्द्वानी में सभा को किया संबोधित, भाजपा द्वारा उस स्थान का शुद्धिकरण करना दलितों का अपमान - अशोक सैनी 


विरेन्द्र चौधरी रवि सैनी 

सहारनपुर। कांग्रेस नेता अशोक सैनी ने बयान जारी कर कहा हल्द्वानी  शहर में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़के जी ने एक सभा को संबोधित किया। सभा को संमबोधित करने के बाद आर.एस.एस. और भाजपा के कार्यकर्ताओं में उस स्थान की सफाई एवं हमन करके शुद्धिकरण किया जो दलितों की भावनाओं को ठेस पहुंचता है और उनका घोर अपमान हुआ है।

आज भी भाजपा और आरएसएस जैसे संगठनों में मनुस्मृति को मानने वाले लोग आज भी इस देश को मनुस्मृति के हिसाब से चलाना चाहते हैं यह कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता कभी होने नहीं देगा।

 अशोक सैनी ने कहा नेता प्रतिपक्ष आदरणीय राहुल गांधी जी अगर मनुस्मृति के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करने का काम करते हैं तो भाजपा सरकार ने उन पर एससी एसटी में एफआईआर दर्ज करने का काम किया है जो सरासर गलत है जबकि दलितों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ता आज भी खुलेआम घूम रहे हैं जबकि उन पर उसी समय शुद्धिकरन रहे भाजपा आरएसएस के कार्य कर्ताओं पर ,FIRदर्ज करके उन्हें जेल भेज देना चाहिए था अब समय आ गया है भाजपा को राज्य और देश से बाहर करने का। इसके लिए जनमानस को तैयार रहना चाहिए।

Comments