दिल्ली-पंजाब खोड़ गांव में गुंजे भगत सिंह वर्मा देखें क्या कहा

दिल्ली-पंजाब खोड़ गांव में गुंजे भगत सिंह वर्मा एमएसपी गारंटी कानून बनाया जाए••••गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंतल घोषित किया जाए - भगत सिंह वर्मा

विरेन्द्र चौधरी 

दिल्ली। दिल्ली पंजाब खोड़ गांव में खेतों में 3 दिन से देश के अन्नदाता किसानों की चल रही पंचायत एमएसपी गारंटी कानून किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में पंचायत अधिवेशन को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा ने कहा कि देश के किसानों की उन्नति के लिए भाजपा की केंद्र सरकार एमएसपी गारंटी कानून बनाकर देश के सभी अन्नदाता किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदें। एमएसपी रेट से कम खरीदने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

 भगत सिंह वर्मा ने गन्ना किसानों की उन्नति के लिए केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार से गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल तत्काल घोषित करने की मांग की और सरकार चीनी मिलों से गन्ना किसानों को बकाया भुगतान व ब्याज दिलाएं। भगत सिंह वर्मा ने मनरेगा योजना को सीधा खेती से जोड़कर किसानों को मजदूर उपलब्ध कराए जाएं।

विशेष-दशहरे के दिन से लगातार बिमारी रहने के कारण कोई खबर नहीं डाल सकता, इसके लिए अपने पाठकों से क्षमायाचना करता हुं-विरेन्द्र चौधरी पत्रकार 

 पंचायत और अधिवेशन में राजू शेट्टी पूर्व सांसद बलराज भाटी सरदार जसकरण जीत सिंह सरदार सरदूल सिंह महेश सिंह अजय राणा चौधरी रामलाल जाट लोकेश राणा जितेंद्र चौधरी ऋषि पाल सिंह राजवीर सिंह प्रधान योगराज सिंह मुकेश शर्मा वीरेंद्र यादव एडवोकेट नवाब सिंह यादव प्रधान सागर सैनी आदि ने भाग लिया।


Comments