देश के 135 करोड़ नागरिक आर्थिक गुलाम -इसके लिए सरकारें जिम्मेदार --भगत सिंह वर्मा

अपने हकों के लिए 29 अक्टूबर को हजारों की संख्या में देवबंद चलो••गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल कराने तक संघर्ष जारी रहेगा••बिजली के अधिकारी व कर्मचारी सुधर जाएं••भगत सिंह वर्मा 

विरेन्द्र चौधरी/सोनू नौटियाल 

सहारनपुर। देवबंद-आज यहां ग्राम सापला खत्री में किसानों की एक बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा ने कहा कि आज सरकारों की गलत नीति के कारण देश के एक सौ 35 करोड लोग आर्थिक रूप से गुलाम हैं।

 किसान नेता भगत सिंह वर्मा ने कहा कि आज सरकारों की गलत नीति के कारण देश के  135 करोड लोग आर्थिक रूप से गुलाम हैं।देश की 90% संपत्ति देश के मात्र 1% लोगों के पास है। देश में भारी असमानता है। अमीर और अमीर होता जा रहा है, गरीब और गरीब होता जा रहा है जिसके लिए केंद्र और प्रदेशों की सरकारें सीधे जिम्मेदार हैं। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि देश के अन्नदाता किसानों की उन्नति से ही देश की उन्नति संभव है। भाजपा की योगी और केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीति के कारण किसानों की उनकी फसल का लाभकारी मूल्य तो दूर लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। 

भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में सबसे अधिक गन्ना उत्पादन करने वाला राज्य है जबकि यहां के गन्ना किसानों को चीनी मिलों से पिछले वर्ष का भी गन्ना भुगतान नहीं हुआ है और पिछले वर्षों में देरी से किए गए गन्ना भुगतान पर लगा ब्याज उत्तर प्रदेश की 120 चीनी मिलों पर 12 हज़ार करोड रुपए बकाया है जिसे प्रदेश की योगी सरकार नहीं दिला रही है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों को आसानी से गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल दिया जा सकता है जिसमें प्रदेश सरकार सीधे दोषी है। 

भगत सिंह वर्मा ने किसानों मजदूरों युवाओं व छात्रों से बिजली विभाग की मनमानी को रोकने गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल कराने टोल टैक्स समाप्त कराने मनरेगा योजना को खेती से जोड़ने अग्निपथ योजना को रद्द कराने आदि समस्याओं को लेकर हजारों की संख्या में एसडीएम कार्यालय देवबंद पहुंचने का आह्वान किया। 

बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा के प्रदेश सचिव मोहम्मद वसीम ने कहा कि 29 अक्टूबर को देवबंद में किसानों मजदूरों और गरीबों की ऐतिहासिक रैली होगी जिसमें काली पार से हजारों किसान पहुंचेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा के जिला उपाध्यक्ष रेली संयोजक मास्टर रईस अहमद ने कहा कि 29 अक्टूबर की रैली के लिए गांव गांव नुक्कड़ सभाएं और जनसंपर्क किया जा रहा है यह रैली किसानों मजदूरों युवाओं व गरीबों की समस्याओं को हल करने के लिए मील का पत्थर साबित होगी। जिसमें सभी एकजुट होकर भारी संख्या में पहुंचे।

बैठक में भारतीय किसान यूनियन वर्मा के जिला मंत्री मोहम्मद राशिद, मोहम्मद  शमीम, प्रधान वसीम, पूर्व प्रधान मोहम्मद आबिद, प्रधान मो सलीम, मोहम्मद शहीद, जाबिर प्रधान, जावेद अल्ताफ, मोहम्मद नफीस,जाहिद हसन आदि ने भाग लिया।

टोल टैक्स खत्म कराने के वास्ते पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा आंदोलन के रास्ते-29 अक्टूबर सुबह 10 बजे पहुंचे तलहेडी बुजुर्ग, संपर्क नंबर 9410201834

Comments