तीन किन्नर गिरफ्तार करते थे लूटपाट

तीन किन्नर गिरफ्तार••किन्नर बनकर करते थे लूटपाट••नकदी और महिलाओं के मेकअप का सामान बरामद 

विरेन्द्र चौधरी/योगेश धीमान

सहारनपुर। जनपद पुलिस ने तीन ऐसे किन्नरों को गिरफ्तार किया है जो हाईवे पर लूटपाट को अंजाम देते थे। गिरफ्तारी के बाद पता चला हकीकत में ये किन्नर नहीं थे, तीनों युवक किन्नर का भेष बदलकर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एस ओ थाना फतेहपुर प्रमोद कुमार,उप निरीक्षक आशीष कुमार, उप निरीक्षक करन कुमार मुख्य आरक्षी आदेश कुमार, विक्रांत सिंह, अभिषेक खोकर,लोकेन्द्र राठौर, गौरव कुमार के साथ गांव गुडम्ब के जंगल में गश्त पर थे। पुलिस गश्त के दौरान जैसे। ही हाई वे पर आयी तो उन्हें तीन युवक मिलें। संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए शक होने पर पुलिस ने उन्हें घेर लिया। जो किन्नर का भेष बदलकर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

पुलिस के अनुसार इन्होंने अभी एक घटना को अंजाम दिया था। जिसका एक मुकदमा थाना फतेहपुर में पंजीकृत हैं। पुलिस को इनकी तलाश थी। गिरफ्तार फर्जी किन्नरों से महिलाओं के मेकअप का सामान और 9005 नकदी बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार किन्नरों के नाम है अमित पुत्र जिले सिंह, सुहैल पुत्र हाशिम निवासी गांव ननहेड़ा, अर्जुन पुत्र रमेश है। ये तीनों एक लंबे समय से पहचान छुपाते के लिए किन्नर बनकर लूटपाट करते थे। अधिकतर लोग किन्नर के चक्कर में पुलिस तक नहीं पहुंचते थे।

आप भ्रष्टाचार को रोक सकते है। छोटा प्रदेश बनेगा तो भ्रष्टाचार रूकेगा। भ्रष्टाचार के विरोध में हमें आपका भी साथ चाहिए। विरेन्द्र चौधरी पत्रकार वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा 9410201834

Comments