पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए जाटों, गुर्जरों,ठाकुरों, मुस्लिम और दलितों का बनायेगें गठबंधन-कर्नल सुधीर

 


पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए जाटों, गुर्जरों,ठाकुरों, मुस्लिम और दलितों का बनायेगें गठबंधन ••बिरादरियों की खापों का लिया जायेगा सहयोग--कर्नल सुधीर

विरेन्द्र चौधरी 

नोएडा। पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा की एक अहम बैठक आयोजित की गई। जिसमें अलग पश्चिम प्रदेश निर्माण को लेकर चिंता व्यक्त की गई व आंदोलन को दिशां व गतिमान बनाने के लिए रणनीति पर विचार हुआ।

बैठक को संबोधित करते हुए रिटायर्ड कर्नल सुधीर कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश विभाजन की बात लंबे समय से लंबित है। जिसके लिए राजनीतिक दल जिम्मेदार है क्योंकि सब जानते हैं पश्चिम प्रदेश नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए कुबेर का खज़ाना है। पश्चिम प्रदेश कुबेर का खज़ाना है इसीलिए ये अघोषित गठबंधन पश्चिम प्रदेश के विभाजन में बाधा है।

रिटायर्ड कर्नल सुधीर कुमार ने बताया कि पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए "लोकतंत्र में" संख्या बल जरूरी है। इसके लिए संगठन के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा पश्चिम प्रदेश निर्माण में जाट, मुस्लिम, गुर्जर, राजपूत ओर दलित समाज अहम भूमिका निभा सकता है। इसलिए हमें इन्हें संगठित करने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि बिरादरी की खापों से संपर्क कर उनसे भी सहयोग लिया जाएगा। बैठक में सबसे अहम बात यह तय पायी गई कि Joint action and guidance committee का गठन किया जाएगा ताकि सभी संगठन एक मंच पर आकर पश्चिम प्रदेश के लिए फाइट कर सकें।

Comments