जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी बधाई••मेरा सहारनपुर नम्बर 01 पर बना रहे, सभी अधिकारी इसके लिए निरंतर प्रयास करें - जिलाधिकारी


 उ0प्र0 की विकास योजनाओं की प्रगति की रैंकिंग की गयी जारी••जनपद सहारनपुर को शत-प्रतिशत अंकों के साथ पुनः मिला प्रथम स्थान••जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी बधाई••मेरा सहारनपुर नम्बर 01 पर बना रहे, सभी अधिकारी इसके लिए निरंतर प्रयास करें - जिलाधिकारी

विरेन्द्र चौधरी

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के समस्त विकास एजेंडा कार्यक्रमों एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के प्राथमिकता के विकास कार्यक्रमों हेतु कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा माह-नवम्बर, 2022 की प्रगति के आधार पर प्रदेश के समस्त जनपदों की रैंकिंग जारी की गयी है। इस रैंकिंग में जनपद को लगातार दूसरी बार शत-प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे लिए बडा गर्व का विषय है कि हमनें जारी रैकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है और हम अपनी निरंतरता बनाकर रखे हुए हैं। मेरा सहारनपुर नम्बर-1 पर बना रहे इसके लिए समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी सतत् प्रयास करते रहें जिससे जनपद वासियों को लाभ प्राप्त हो सके।
मुख्य विकास अधिकारी श्री विजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रैंकिग हेतु जनपदों में चल रहे समस्त विकास कार्यक्रमों के निर्धारित बिन्दुओं पर जनपद स्तर पर की गयी कार्यवाही एवं प्रगति को आधार बनाया गया है। उपरोक्त रैंकिग में जनपद-सहारनपुर ने लगातार दूसरी बार 100 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सहारनपुर मण्डल के अन्य जनपद शामली व मुजफ्फरनगर क्रमशः 29वें एवं 12वें स्थान पर रहे हैं। जनपद ने जिलाधिकारी के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान बनाया है। जनपद ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, निराश्रित गोवंश को संरक्षित करना, मनरेगा, ग्रामोद्योग रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, ऑपरेशन कायाकल्प, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, परिवार नियोजन कार्यक्रम, आयुष्मान गोल्डन कार्ड कार्यक्रम आदि कार्यक्रमों में ’ए’ श्रेणी प्राप्त की है।
जिलाधिकारी द्वारा इस उपलब्धि पर श्री विजय कुमार मुख्य विकास अधिकारी, श्री अमित कुमार अर्थ एवं संख्याधिकारी एवं समस्त जनपदीय अधिकारियों को पुनः विकास कार्र्यों की प्रगति में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी गयी। साथ ही वित्तीय वर्ष 2022-23 के अवशेष माहों में जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान पर बनाये रखने हेतु सतत प्रयास करने की अपेक्षा की गयी है। जिलाधिकारी द्वारा जनपद में संचालित सभी योजनाओं का लाभ समाज के वंचित वर्गों तक पहुँचानें के निर्देश दिये गये।

Comments