राजनीतिक विचारधारा चाहे कोई भी हो,आम नागरिक व सामूहिक मुद्दो पर सबको एक मंच पर आना चाहिए -पृथक पश्चिम प्रदेश सामूहिक विकास का मुद्दा है-टीनू

 पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन वर्मा लड़ रही आम नागरिक व सामूहिक मुद्दों की लड़ाई - आप सबको साथ खड़ा होना चाहिए-टीनू

विरेन्द्र चौधरी 

सहारनपुर। राष्ट्रीय पर्व २६ जनवरी की सभी क्षेत्र वासियों और देश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सरदार पटेल मार्ग खलासी लाइन के टीनू ने कहा पूरे देश में अलग अलग राज्यों में छोटे प्रदेशो के लिए आंदोलन चल रहे हैं। छोटा प्रदेश वक्त की जरूरत है। इसलिए वो भी आंदोलन में सहभागिता करने के लिए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा से जुड़ेंगे।



टीनू ने कहा उन्होंने पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में पृथक पश्चिम प्रदेश के लिए आंदोलन चला रहे विरेन्द्र चौधरी से पश्चिम प्रदेश के संबध में पूरी जानकारी ली है। वे पश्चिम प्रदेश के लिए सहमत हैं। टीनू ने कहा उत्तराखंड छत्तीसगढ़ तेलंगाना झारखंड ने अपने राज्य बनने के बाद सभी राज्यों से ज्यादा विकास कर लिया है।जबकि साधन सम्पन्न उत्तर प्रदेश पिछड़ा हुआ है।इसका सबसे बड़ा कारण प्रदेश का अत्यधिक बड़ा होना है।

टीनू ने कहा तमाम किसान यूनियन केवल किसानों की बात करती है। भारतीय किसान यूनियन वर्मा उत्तर प्रदेश के हर नागरिक की चाहे ग्रामीण मजदूर शहरी व्यापारी हो, सबके हितों की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा भाकियू वर्मा पश्चिम प्रदेश के लिए लगातार आंदोलन कर रही है। टीनू ने कहा पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन वर्मा सामाजिक संगठन है, अराजनैतिक है। इसलिए हमें ऐसे संगठनों के साथ खड़ा होना चाहिए जो समाज के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा आप राजनीतिक तौर पर भाजपा को सर्पोट करें,बसपा को करें, समाजवादी को करें कांग्रेस को करें,ये आपका निजी मामला है। लेकिन पृथक पश्चिम प्रदेश सामूहिक मुद्दा है, सामूहिक विकास का मुद्दा है, इसलिए हमें पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन वर्मा को सर्पोट करना चाहिए।


Comments