जिस देश में महिला रेसलर्स महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं है उस देश में सरकार बेटी बढ़ाओ बेटी बचाओ की बात कर रही है-भगत सिंह वर्मा

 जिस देश में महिला रेसलर्स महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं है उस देश में सरकार बेटी बढ़ाओ बेटी बचाओ की बात कर रही है-भगत सिंह वर्मा••देश में खिलाड़ियों की संख्या लाखों में है अगर एकजुट होकर खड़े हो ग्रे तो गई भाजपा-विरेन्द्र चौधरी


डी पी सिंह/अरविन्द चौहान 

सहारनपुर।आपने पाठकों को बता दूं कि महिला रेसलर्स के साथ हुई शोषण की घटना को लेकर तमाम खिलाड़ी जंतर मंतर पर न्याय की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं वहीं सामाजिक संगठन भी इस घटना को लेकर खुलकर खिलाड़ियों के समर्थन में आ रहे हैं, जिससे भाजपा विरोधी माहौल बनने लगा है। अगर भाजपा ने समय रहते कोई बड़ा कदम नहीं उठाया तो भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है।

महिला रेसलर्स के साथ हुई घटना को लेकर पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा इस शर्मनाक घटना ने ये सिद्ध कर दिया है कि वो अपना चरित्र खोती जा रही है,अब उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश व हरियाणा की खापों में शर्मनाक घटना को लेकर रोष है। जो सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की रणनीति बना रही है।

मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी ने कहा कि हमारे लिए शर्म की बात है एक तरफ भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आंदोलन चला रही हैं, दूसरी तरफ उनके राज में महिला रेसलर्स का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा देश में खिलाड़ियों की संख्या लाखों में है अगर ये लोग चुनाव प्रचार के समय खड़े हो गए तो भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता तय कर देंगे, उन्होंने कहा अभी भी समय है, केंद्र सरकार को तुरंत एक्शन लेना चाहिए। विरेन्द्र चौधरी ने कहा हरियाणा और उत्तर प्रदेश की खापों में खिलाड़ियों के प्रति हमदर्दी और सरकार के खिलाफ रोष है। 

मुक्ति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राव रज़ा ने कहा ये वो ही बेटियां हैं जो अपना पसीना बहाकर देश के लिए मैडल लाती है,उसी देश के लोग उनका शोषण करते हैं।इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

जिला उपाध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह एडवोकेट व जिला महामंत्री सुनील धीमान ने कहा इस शर्मनाक घटना के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह को माफी मांगनी चाहिए जो देश में हर नागरिक की सुरक्षा की बात करते हैं। उन्हीं की पार्टी के लोग महिला उत्पीडन में लगे हैं।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल व व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार अरविन्दर सिंह लांबा ने कहा कि महिला रेसलर्स ही नहीं हाल में चार दिन पहले दिल्ली के एम्स के सामने महिला आयोग की अध्यक्ष जो अपनी टीम के साथ सड़कों पर महिला सुरक्षा का जायजा ले रही थी,उसे ही गाड़ी से एक गुन्डे ने अपनी गाड़ी से २० तक घसीटा। हालांकि उसे गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब महिला रेसलर्स, महिला आयोग की अध्यक्ष ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम महिला कहां सुरक्षित है।इससे साफ जाहिर है भाजपा का बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ आंदोलन पूरी तरह फेल है।

Comments