उप मुख्यमंत्री पहुंचे सहारनपुर-अटल अमृत सरोवर का भौतिक निरीक्षण कर की सराहना

 माननीय उप मुख्यमंत्री ने अटल अमृत सरोवर का भौतिक निरीक्षण कर की सराहना••स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगायी गयी स्टालों का भी किया निरीक्षण••गांय के गोबर से निर्मित स्वास्तिक को सराहा••श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अमृत सरोवर पर किया पौधारोपण••ग्राम चौपाल में ग्रामवासियों की समस्याओं का हो त्वरित निस्तारण


सूचना विभाग 

सहारनपुर, दिनांक 16 मार्च, 2023 माननीय उप मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के निरीक्षण के अन्तर्गत विकासखण्ड पुंवारका स्थित नल्हेडा बक्काल में अटल अमृत सरोवर का भौतिक निरीक्षण किया।
श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने अटल अमृत सरोवर की सराहना करते हुए कहा कि इसके क्षेत्र को बढाया जाए एवं खेल की गतिविधियों सहित पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध बनाया जाए। समूह की महिलाओं के द्वारा लगाये गये स्टालों का निरीक्षण कर स्वयं सहायता समूह द्वारा गोबर से बनाये गये स्वास्तिक की प्रशंसा की। उन्होने कहा कि स्वयं सहायता समूह जैविक तरीके से बनाये गये उत्पादों को बढावा दें तथा आय अर्जन की दृष्टि से अपने-आप को समृद्ध करें। जब महिलाएं सशक्त होंगी तो देश स्वतः सशक्त बन सकेगा।
माननीय उप मुख्यमंत्री जी द्वारा अटल अमृत सरोवर पर पौधारोपण किया गया। उन्होने अपने संबोधन के दौरान ग्रामवासियों से ग्राम चौपाल के संदर्भ में जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामवासियों की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में अधिक से अधिक पात्रों को लाभान्वित करना सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग श्री ब्रजेश सिंह, सांसद कैराना श्री प्रदीप चौधरी, विधायक नकुड श्री मुकेश चौधरी, विधायक रामपुर मनिहारान श्री देवेन्द्र निम, विधायक शहर श्री राजीव गुम्बर, विधायक गंगोह श्री किरत सिंह, जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री विजय कुमार जिलाध्यक्ष श्री महेन्द्र सैनी, महानगर अध्यक्ष श्री राकेश जैन, सहित संबंधित अधिकारीगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Comments