मेयर बनकर हाउस टैक्स हाफ, वाटर टेक्स माफ करेंगे :चौ0 सहदेव - भाजपा अजय नही, मोदी जी का तिलिस्म आप ने तोड़ा : दहिया

 मेयर बनकर  हाउस टैक्स हाफ, वाटर टेक्स माफ करेंगे :चौ0 सहदेव••निगम में जुड़े 31गांव में मच्छरों का साम्राज्य, जनता बदहाल••भाजपा अजय नही, मोदी जी का तिलिस्म आप ने तोड़ा : दहिया


अरविन्द नैब

सहारनपुर। आम आदमी पार्टी के मेयर पद प्रत्याशी चौ0 सहदेव ने कहा है कि दिल्ली मॉडल के अनुरूप विकास होगा और जन स्वास्थ्य,शिक्षा, विकास आदि प्राथमिकता में रहेंगे ही। 

मनोहरपुर में जनसंपर्क के दौरान मेयर प्रत्याशी चौ0 सहदेव का कहना था कि जनता ने सभी पार्टियों को देख लिया है और उनकी कार्य संस्कृति से परेशान होकर आम आदमी पार्टी की और देख रही है। मेयर प्रत्याशी का कहना था कि हाउस टैक्स हाफ, वाटर टेक्स माफ सहित अनेकों जन कल्याण कारी योजनाएं प्रारम्भ की जाएंगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम सहारनपुर में जो 31 गांव जोड़े हैं उनकी बदहाल स्थिति जनसंपर्क के दौरान देखने को मिली है। मच्छरों का साम्राज्य है,  न कहीं फॉगिंग है न सफाई व्यवस्था। जिससे लोगो को राहत मिल सके। क्षेत्र के रहने वाले मच्छरों के कारण त्राहि-त्राहि करने को मजबूर हैं। उनका कहना था कि जनता में आम आदमी पार्टी के प्रति जो विश्वास बढा है, उसका कारण साफ है, क्योंकि आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में कोई विरोधाभास नही है। उन्होंने आम आदमी पार्टी से जुड़ने का आधार बताते हुए कहा कि वह विगत 25 वर्षों से ठेकेदारी कर रहे हैं और उनके द्वारा बनाई गई सड़के आदि सब व्यवस्थित रूप में मौजूद हैं, यहां से समाज के लिए कुछ करने का निर्णय लिया और सभी दलों में आम आदमी पार्टी की रीति, नीति से प्रभावित हुआ। 

आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य एवम  राष्ट्रीय कार्य कारणी सदस्य  एवम किसान नेता योगेश दहिया ने कहा कि भाजपा अजय नही है और मोदी जी के तिलस्म को तोड़ने का काम आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के साथ पंजाब और गुजरात मे भी करने का कार्य किया है। श्री दहिया ने कहा कि जो वादे भाजपा ने किए थे वो सब जुमले निकले, महंगाई,आर्थिक  मामलों पर  भाजपा पूरी तरह से विफल रही है। बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा का मॉडल आम आदमी पार्टी ने दिया है। उन्होंने कहा कि जनता के टेक्स के पैसे को जनता पर लगाना ही आम आदमी पार्टी के बढ़ते विश्वास का आधार है। जनता आम आदमी पार्टी से जुड़कर देश और भावी पीढ़ी के लिए अच्छी व्यवस्था देने की दिशा में बढ़ रही है। उनका ये भी कहना था कि वर्तमान चुनाव में जनता का समर्थन एवम सहयोग मिल रहा है जो आम आदमी पार्टी के लिए अच्छे संकेत हैं।

Comments