कांग्रेस का महापौर क्यूं जरूरी--पूरी खबर देखो लग जाएगा पता

 कांग्रेस का महापौर क्यूं जरूरी--सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट है,उसके पास स्मार्ट सिटी का रोड़ मैप हऐ--पूरा शहर खोद के डाल दिया-वर्मा महापौर बना तो वर्टिकल शहर का होगा विकास--विरेन्द्र चौधरी 


डी पी सिंह/विनोद 

सहारनपुर। आज पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा जो ताजे हालात हैं उसमें कांग्रेस का महापौर जरूरी है। उन्होंने उसकी वजह भी बताई।

पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता विरेन्द्र चौधरी ने कहा हम राजनीतिक लोग नहीं हैं, आंदोलनकारी लोग हैं। आज़ादी से लेकर आज तक जितनी भी पार्टी सत्ता में रही,सबने आम जन का शोषण ही किया,अपने कोटे कुठले भर लिये। उनमें कांग्रेस भी थी लेकिन अब कांग्रेस का घमंड टूट गया है। अब राहुल सड़को पर है।

एक सवाल के जवाब में विरेन्द्र चौधरी ने कहा जिस दिन पश्चिम प्रदेश का जाट गुर्जर यादव दलित और व्यापारी यानि जो किसानी से जुड़ा है एक हो गया उस दिन पश्चिम प्रदेश की तकदीर बदल जायेगी।

उन्होंने कहा मैं हिंदू हुं हिंदू रहुंगा,मेरी भगवान में आस्था है,सो रहेगी। लेकिन सबसे पहले मां है,जो पैदा करते ही और अपने जिंदा रहने तक हमारे गु-मुत्र सब साफ करती है।हम उसका कर्ज नहीं उतार सकते। ऐसी ही हमारी धरती मां है,जो हमारी तमाम गंदगी अपने में सिमेट लेती है,तो पहले हमें धरती मां यानि अपने राष्ट्र की रक्षा करनी है।भाजपा का सत्ता में आने के बाद चरित्र बदल गया है।भाजपा अब राष्ट्र भक्त नहीं सत्ता भक्त हैं। इसलिए कांग्रेस की वापसी जरूरी है।

विरेन्द्र चौधरी ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस ने सहारनपुर को ऐसा मेयर प्रत्याशी एडवोकेट प्रदीप वर्मा दिया है जो सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट है,और सम्पन्न है।वो राजनीति में पैसा नहीं कमायेगा। उसके पास विकास का एक रोड मैप है। अगर आपने उसे महापौर बना दिया तो जो शहर नरक बन गया है,सही मायने में स्मार्ट सिटी बनेगा। और बहुत सारी फाइलें खुलेगी, भ्रष्टाचारी जेल जायेगें।

Comments