उत्तर प्रदेश में बिजली के रेट हरियाणा और दिल्ली के बराबर किए जाएं-आसिम मलिक••गलत नीतियों के चलते बढ़ रहा भ्रष्टाचार --पंडित नीरज कपिल

 भाजपा के शासन काल में महँगाई ने कमर तोड़ कर रख दी - पंडित नीरज कपिल••उत्तर प्रदेश में बिजली के रेट हरियाणा और दिल्ली के बराबर किए जाएं-आसिम मलिक


अमरदीप काकरान/अतुल शर्मा 

सहारनपुर।आज यहां महफूज़ गार्डन  में  एक बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। लगातार डीजल के रेट बढ़ने से ट्रांसपोर्ट महंगा होने के कारण हर चीज के दाम बढ़ रहे हैं। डीजल पेट्रोल गैस बिजली व अन्य सामान महंगा होने के कारण महंगाई आसमान को छू रही है। जिसकी भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार को कोई परवाह नहीं है। भाजपा केवल वोट की राजनीति कर रही है। उसे देश के किसान मजदूर गरीब आदमी की कोई परवाह नहीं है। 

पंडित नीरज कपिल ने कहा कि देश में सरकार की गलत नीति के चलते काला धन व भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। अमीर आदमी अधिक अमीर होता जा रहा है और गरीब आदमी लगातार गरीब होता जा रहा है जिसके लिए प्रधानमंत्री मोदी जी को कड़े कदम उठाने चाहिए। प्रधानमंत्री विदेशों व देश में बढ़ते काले धन पर चुप्पी साधे बैठे हैं। देश और दुनिया में बढ़ती टेक्नोलॉजी के चलते भ्रष्टाचार को कम किया जा सकता है, लेकिन सरकार की गलत नीति के कारण देश के 135 करोड लोग चंद बड़े पूंजीपति घरानों को छोड़कर भ्रष्टाचार की चपेट में है। काला धन भ्रष्टाचार महंगाई गरीबी बेरोजगारी पर प्रधानमंत्री मोदी जी को ठोस कदम उठाते हुए कड़े फैसले लेने चाहिए। 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा के प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। कृषि और किसान भारत की आत्मा है। देश के अन्नदाता किसानों की क्रय शक्ति बढ़ने से ही देश आर्थिक रूप से मजबूत हो सकता है। इसलिए देश के अन्नदाता किसानों के उत्थान के लिए हरित क्रांति के जनक महान कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करके देश के अन्नदाता किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाया जाए। आसिम मलिक ने कहा कि देश और उत्तर प्रदेश में जैविक विषमुकत खेती को बढ़ावा देने के लिए अन्नदाता किसानों को पंजाब की तरह निशुल्क बिजली दिलाई जाए और रियायती दरों पर डीजल मुहैया कराया जाए। देश को उन्नति शील विकासशील रोजगार परक भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए खेती और किसान को समझना आवश्यक है। प्रदेश महामंत्री आसिम ने कहा कि देश के अन्नदाता किसानों की उन्नति और तरक्की के लिए मनरेगा योजना को केंद्र सरकार सीधा खेती से जोड़कर किसानों को मनरेगा योजना से मजदूर उपलब्ध कराने का काम करें।आसिम मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी 2014 चुनाव से पहले अपना वादा याद करते हुए विदेशों से काला धन लायें और उसे देश के गरीब लोगों व किसानों के हितों में खर्च कराएं। जिससे खेती फायदे का कार्य हो सके और शिक्षित युवाओं का रुझान खेती की तरह बढ़ सके। खेती और किसान बचेगा तो देश बचेगा। 

संचालन करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा के महानगर अध्यक्ष ज़हीर तुर्की ने महंगाई पर लगाम ना लगा तो भारतीय किसान यूनियन वर्मा सड़को पर उतर कर आंदोलन करेगा। बैठक में अलताफ़ हुसैन, फहीम हुसैन, विनोद सैनी नरेश कुमार एडवोकेट मोहम्मद इकराम महबूब हसन केसर आलम हाजी सुलेमान मोहम्मद फारुख डॉक्टर यशपाल त्यागी धन प्रकाश त्यागी सुभाष त्यागी अजीत सिंह प्रधान नीरज सैनी प्रधान नरेश कुमार एडवोकेट जोगेंद्र सिंह चौधरी कालूराम आदि ने भाग लिया।

ड़ोगे नहीं तो जीतोगे कैसे ? एक अच्छे कोच को तलाशो,कूद जाओ मैदान में। आओ जीते अपना पश्चिम प्रदेश--मैं भारत का दिल हुं HEART OF INDIA--VIRENDRA CHAUDHARY 


Comments