बाबा परमेन्द्र आर्य का फरमान:28 मई को महिला और युवा अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे नये संसद भवन - जाने कारण

गांव पट्टी में पहलवानों के समर्थन में हुई पंचायत •• महिला व युवा अधिक से अधिक संख्या में 28 मई को नये संसद भवन पर पहुंचे  - बाबा परमेन्द्र आर्य

विरेन्द्र चौधरी 


मोदी नगर।आज गांव पट्टी में ग्रामीणों ने जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों को समर्थन देने के लिए पंचायत की गई। पंचायत में अध्यक्षता राहुल प्रधान जी ने की। पंचायत में  ग्रामीणों में काफि आक्रोश देखा गया। 

गांव पंचायत को संबोधित करते हुए श्योराणा खाप प्रदेश अध्यक्ष बाबा परमेन्द्र आर्य ने कहा देश में सभी के लिए एक समान कानून है। लेकिन भाजपा सरकार अपने सांसद को बचाने के लिए कानून तोड़ रही है। ब्रजभूषण शरण के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। लेकिन दिल्ली पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। देश में पहली बार ऐसा हो रहा है जिसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट मे मुकदमा दर्ज है वो सरेआम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है। यदि जल्द से जल्द ब्रजभूषण शरण को गिरफ्तार नहीं किया गया तो पुरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में पहलवानों के समर्थन मे गांव गांव पंचायत की जायेगी। पंचायत में सभी ने निर्णय लिया कि 28 मई को नये संसद भवन पर महिला पहलवानों के समर्थन मे होने वाली महिला पंचायत को पूरा समर्थन करेंगे। पुरे क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या मे पहुंच कर सरकार को चेताएंगे। 

राहुल प्रधान ने कहा कि सरकार हमारे धैर्य का इम्तहान न ले। इन विश्वविख्यात खिलाड़ियों को जल्द से जल्द न्याय दे ताकि ये अपना अभ्यास शुरू करें और देश के लिए फिर मेंडल लेकर आयें।

पंचायत में विशन सिंह, सबोद चौधरी, राजु फौजी, संजीव चौधरी, बिटू श्योराण, धर्मवीर मास्टर जी, निखिल, मनोज मुकदम, मिनु चौधरी, महेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

पृथक पश्चिम प्रदेश एक मिशन - मिशन के लिए एक ही रास्ता आंदोलन - आंदोलन से जुड़ने के लिए संपर्क करें कर्नल सुधीर चौधरी 9958209360 विरेन्द्र चौधरी पत्रकार 8057081945 पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा 

Comments