बच्चे मां-बाप का विश्वास गुरु का सम्मान और संस्कार युक्त शिक्षा लेना सीख ले तो बुलंदियां छूने से कोई रोक नहीं सकता - अशोक मलिक

 स्कूली बच्चे मां-बाप का विश्वास गुरु का सम्मान और संस्कार युक्त शिक्षा लेना सीख ले तो बुलंदियां छूने से कोई रोक नहीं सकता -- माता बच्चों की प्राथमिक पाठशाला होती है बच्चों को सफल असफलता की जिम्मेदार माता होती है डॉ अशोक मलिक

विरेन्द्र चौधरी 

सहारनपुर। आज आई एम ए सभागार में ड्रीम हेल्थ चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के  छात्र एवं छात्राओं प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर  सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक मलिक के द्वारा किया गया।

हाई स्कूल की  परी 90% रितिका 87% ईशा 87% अंजलि 88% पारुल 86% साजिया 80% गरिमा 85% खुशी 85% साक्षी 84% का 84% वंशिका नेहा वैभव 82% प्राप्त कर प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट की नेहा पुत्री तेजपाल 86% मानवी 87% मुस्कान 87% आशीष 87% रवि 84% अभिषेक 82% समरीन 80% अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रस्ट के द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बाकी 130 छात्र छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद राघव लखन पाल व शिक्षक नेता डॉ अशोक मलिक ने संबोधित करते हुए कहां कि आज के यह प्रतिभाएं कल का भविष्य है।यही राष्ट्र निर्माता और भाग्य विधाता होंगे। इन्हीं के कंधों पर देश का भार होगा।देश को यदि विश्व गुरु बनाना है तो युवा पीढ़ी को आगे आना होगा ट्रस्ट के संयोजक डॉ अजय गौतम जी के द्वारा ऐसे कार्यक्रम करके बच्चों को प्रोत्साहित कर यह सराहनीय कार्यक्रम है। हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हमें नई पीढ़ी को संस्कार देकर भारतीय संस्कृति और सभ्यता को बनाए रखना है और अपने पूर्वजों के द्वारा देश हित में किए गए कार्यों को जिंदा रखने की आवश्यकता है।

       कार्यक्रम को ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय गौतम ने आये अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे देश हित में कार्य करने के लिए मेरे पूर्वजों से प्रेरणा मिली है और शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हो रहा है मानव जीवन में अपने से कमजोर की सेवा करके मानवीय संवेदना संतोष व सुकून के साथ-साथ आत्मबल की शक्ति मिलती हैं।

ट्रस्ट के सभी सदस्य पदाधिकारियों ने दो एंबुलेंस समाज को समर्पित करने का फैसला लिया है। कार्यक्रम को ट्रस्ट के संयोजक पवन कुमार जयराम गौतम सत्येंद्र एडवोकेट प्रवीण गौतम और राहुल भारती ज्योति पार्षद कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक पवन कुमार नई दिल्ली राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अलका श्रीमती अलका अंबेडकर राजन डबराल कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा।

सम्मान समारोह में मुख्य रूप से ज्योति पार्षद भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सूर्य अंबेडकर जयराम गौतम प्रधान सतेंदर एडवोकेट गुलफान अली रकम सिंह रमन भारती संजय कुमार राजपाल  राजीव कुमार हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुषमा श्रीमती सुषमा मास्टर राजेश रकम सिंहासन विक्रम सिंह अभिषेक अंबेडकर अजीत करणवाल डॉ अनुज बृजपाल सिंह अक्षय कुमार आदि मुख्य रूप से अभिभावक गण व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। सम्मान समारोह की अध्यक्षता जयराम गौतम प्रधान व संचालन आरव राय ने किया।

           

Comments