सांसद पुत्र अंशुमन चौधरी ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा, बाढ़ पीड़ितों को किया मदद का वादा

सांसद पुत्र अंशुमन चौधरी ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा, बाढ़ पीड़ितों को किया मदद का वादा 

बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करते सांसद पुत्र अंशुमन 

विरेन्द्र चौधरी 

सहारनपुर। सांसद पुत्र अंशुमन चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को हर तरह की सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए।

आज कैराना लोकसभा सांसद प्रदीप चौधरी के पुत्र अंशुमन चौधरी ने गंगोह क्षेत्र के दौलतपुर घाट से जुड़े गांव सनौली, कल्लरहेड़ी, नाईमाजरा, हलवाना, चिलकाना गंदेवड मार्ग स्थित धोबी घाट पुलिया, सरसावा क्षेत्र में यमुना पुल स्थित यूपी हरियाणा बोर्डर क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। 

इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बात कर उनकी समस्या  जानी। मदन लाल शर्मा, हुकम सैनी, तिरसपाल, मुकुल चौधरी, पवन गर्ग, हिमांशु आदि मौजूद रहे।

पृथक पश्चिम प्रदेश होगा तभी आप आर्थिक रूप से मजबूत होगें,आप पश्चिम प्रदेश आंदोलन से जुड़ने के लिए संपर्क करें, विरेन्द्र चौधरी पत्रकार 8057081945 / 9410201834

Comments