मणिपुर में खुलेआम युवतियों को नंगा कर परेड कराने के बाद सामूहिक बलात्कार देश के हर नागरिक व सरकार के लिए बेहद शर्मनाक••••निर्मला दहिया

मणिपुर में खुलेआम युवतियों को नंगा कर परेड कराने के बाद सामूहिक बलात्कार देश के हर नागरिक व सरकार के लिए बेहद शर्मनाक••••निर्मला दहिया

विरेन्द्र चौधरी 

 हरियाणा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का सरकारी अभियान मणिपुर में उस समय दम तोड़ गया,जिस वक्त मैतेई समाज के युवाओं ने कुकी समाज की दो बेटियों का निर्वस्त्र कर सड़को पर परेड कराई, बाद में उनके साथ सामुहिक बलात्कार किया गया। ये देश के प्रति सभ्य नागरिक के साथ ही सरकार के लिए भी बेहद शर्मनाक बात है। 

घटनाक्रम के अनुसार मैतेई समाज के युवाओं ने कुकी समाज की दो युवतियों को पहले निर्वस्त्र किया, फिर सड़कों पर परेड कराई,अंत में उनके साथ सामुहिक बलात्कार किया। इस हृदयविदारक घटना से महिला समाज ही नहीं देश का हर नागरिक हैरान और परेशान हैं,व इस घृणित कर्म की निंदा कर रहा है। महिला खाप की अध्यक्षा श्रीमती निर्मला दहिया ने कहा कि ऐसे बर्बरतापूर्ण घटना से पुरे समाज में रोष व्याप्त है। ऐसी घिनौनी व अमानवीय हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। श्रीमती दहिया ने कहा कि इस घटनाक्रम की चर्चा पुरे विश्व में हो रही है, जिसके चलते पूरा देश शर्मशार है।

          श्रीमती निर्मला दहिया ने कहा कि जिस देश में महिलाओं को देवी के रूप में पूजा जाता है,उस देश में ऐसी घटनाएं होना सरकार की विफलता है। उन्होंने दुखी मन से कहा कि भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से देश की हर महिला कड़ी कार्रवाई की मांग करती है। उन्होंने कहा महिला खाप पंचायत हरियाणा की एक एक महिला मणिपुर की पीड़ित युवतियों के साथ है। उन्होंने कहा महिलाएं नरेंद्र मोदी से उम्मीद करती है कि अति शीघ्र वो कार्यवाही करा उन महिलाओं को न्याय दिलायेगें या बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा बंद करायेंगे।


Comments