राष्ट्रीय लोकदल किस पार्टी के साथ गठबंधन में 2024 लोकसभा चुनाव लडेंगे ये ध्यान ना दे - चौधरी नीर पाल

 एक बूथ बीस यूथ के फार्मुले पर करें काम••राष्ट्रीय लोकदल किस पार्टी के साथ गठबंधन में 2024 लोकसभा चुनाव लडेंगे ना दे ध्यान - चौधरी नीर पाल

विरेन्द्र चौधरी 

सहारनपुर,24 अगस्त।हकीकत नगर कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक में बोलते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि सभी पार्टी के कार्यकर्ता व पधाधिकारी संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं तथा अफवाहों पर ध्यान ना दे कि राष्ट्रीय लोकदल किस पार्टी के साथ गठबंधन में 2024 लोकसभा चुनाव लडेंगे।

    चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का निर्णय ही हम सभी के लिए सर्वमान्य होगा।आज राष्ट्रीय लोकदल किसान मजदूर नौजवानों की आवाज बन चुका है इसलिए प्रदेश का 80% युवा वर्ग जयंत चौधरी को अपना आइडियल मानकर चल रहा है।राष्ट्रीय लोकदल मे युवाओं को अपना भविष्य नजर आ रहा है। राष्ट्रीय लोकदल के समर्थन के बिना कोई सरकार केंद्र में नहीं बनेगी।

  चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि पार्टी के सभी पधाधिकारी अपने अपने बूथों की कमेटियां गठित करने में जुट जाएं।एक बूथ 20 यूथ का फार्मूला लेकर तैयारी करे।

   महानगर अध्यक्ष रिंकू सोनकर व प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश चौधरी ऐडवोकेट ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार मे हर वर्ग परेशान हो रहा है युवाओं को रोजगार नही मिल रहा है,किसानों को फसलों का उचित मूल्य,बर्बाद फसलों का मुआवजा अभी तक नहीं मिला है।

    बैठक में चौ अरविंद मलिक, नरेंद्र सिरोही,बबलू कुमार,प्रदीप छोटा,सुधीर कुमार,योगेश कुमार,सलीम कुरेशी, मो इकबाल आदि उपस्थित रहे।


        

Comments