सपा की 56 सदस्य कार्यकारिणी घोषित, पहली बार मिला MAIN BODY में महिला को स्थान

सपा की 56 सदस्य कार्यकारिणी घोषित, पहली बार मिला MAIN BODY में महिला को स्थान


इन्तखाब आजाद

   सहारनपुर । लंबीजद्दोजहद के बाद समाजवादी पार्टी ने आज अपनी 56 सदस्य जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है जिसमें पहली बार MAIN BODY में महिला को स्थान देते हुए ग्राम घाना खंडी निवासी एडवोकेट मलका अख्तर को उपाध्यक्ष बनाते हुए 01 महासचिव, 13 उपाध्यक्ष,01 कोषाध्यक्ष, 16 सचिव, 25 सदस्य और सातो विधानसभा अध्यक्षो की घोषणा आज अंबाला रोड स्थित पार्टी कार्यालय की मासिक बैठक में पार्टी के जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने घोषणा की।

सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने ठाकुर किरण पाल राणा, इंजीनियर मौहम्मद मोहसिन, परीक्षित चौधरी, संदीप कुमार यादव, सचिन कुमार, कल्याण सिंह, नियाज अहमद, हसीन कुरैशी, एडवोकेट मलका अख्तर, मौहम्मद फुरकान त्यागी, विनोद सिंह नायक और इरशाद सलमानी को उपाध्यक्ष जबकि जितेंद्र राणा बाबा को महासचिव और हाजी खुर्शीद अहमद को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

मौहम्मद एहतेशाम, तौकीर मलिक, अब्दुल राजिक, अजय चौधरी, मौहम्मद आरिफ, रफत खान, सर्वजीत सिंह, चंद्रपाल, प्रमोद गौतम, फिरोज अहमद, यावर हुसैन, मौहम्मद अखलाक, डॉक्टर मुस्तकीम अहमद, अमरीश चौटाला, फरमान अली को संगठन मे सचिव बनाया गया है। जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने जिला कार्यकारिणी में मौहम्मद इश्तियाक,जिकरिया, फैजान खान, रवि कंबोज, परीक्षित चौधरी, शब्बीर अहमद, श्यामलाल, असलम, अब्दुल रहमान, राव साकिब, जावेद अली, जफर अहमद, योगेंद्र शर्मा, अरशद अली, आशु राणा, डॉक्टर नौशाद अली, रणवीर सिंह चौधरी, अभिनेश सैनी, कयूम अली, राकेश कुमार, मुस्तकीम अहमद, चौधरी प्रवेश कुमार, मौहम्मद अहमद मलिक को सदस्य बनाया गया है।

 विशेष आमंत्रित सदस्यों में विधायक आशु मलिक, उमर अली खान, शाहनवाज खान, पूर्व विधायक मावली अली,मनोज चौधरी, मसूद अख्तर, पूर्व मंत्री सरफराज खान, जगपाल दास, चौधरी रूद्र सेन,मजाहिर हसन राणा, पूर्व मंत्री लियाकत अली एडवोकेट,चैयरमैन तैमूर खान, फैसल सलमानी, चेयरमैन शमा परवीन, ऋषि पाल, संत कुमार, ममता चौधरी, जीशान चौधरी, अरविंद चौधरी, चौधरी सलीम अख्तर, पूर्व मंत्री विनोद तेजियान, मजाहिर हसन मुखिया,कार्तिकेय राणा, मांगेराम कश्यप, हाफिज मौहम्मद उस्मान, चौधरी जुमला सिंह, बृजेश शर्मा सहित 43 लोगों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

सपा की जिला कार्यकारिणी में जातीय समीकरणों को दिया महत्व--सपा के जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने 56 सदस्य कार्यकारिणी में जातीय समीकरणों को साधते हुए सभी जाति एवं वर्गों के लोगों को भरपूर प्रतिनिधित्व दिया है।


Comments