पश्चिमी उत्तर प्रदेश विभाजन आंदोलन पकड़ने लगा जोर,बड़े आंदोलन की आशंका,पक्ष विपक्ष के नेताओं का गुपचुप मिल रहा समर्थन

 पश्चिमी उत्तर प्रदेश विभाजन आंदोलन पकड़ने लगा जोर,बड़े आंदोलन की आशंका,पक्ष विपक्ष के नेताओं का गुपचुप मिल रहा समर्थन 


विरेन्द्र चौधरी 

नोएडा। पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा की एक बैठक महीपाल सिंह के फार्महाउस पर आयोजित हुई।बैठक की अध्यक्षता मास्टर ब्रह्म सिंह व संचालन मास्टर भूपेन्द्र सिंह ने किया। बैठक में खास बात ये रही,सभी वर्गों, सम्प्रदायों, जातियों, महिला वर्ग के साथ ही राजनीतिक प्रभाव रखने वाली शख्सियत शामिल रही।

इस अवसर पर बोलते हुए एडवोकेट सत्यपाल सिंह यादव ने कहा उत्तर प्रदेश में पश्चिमी उत्तर प्रदेश विकासशील है,मगर हम जो राजस्व प्रदेश सरकार को दे रहे हैं, उसके अनुपात में पश्चिमी उत्तर प्रदेश को उपेक्षित कर सारा पैसा जो भी मुख्यमंत्री आता है,अपने क्षेत्र में खर्च करता है। जिसके कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जो विकास होना चाहिए, उससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश वंचित हैं। जब तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अपना मुख्यमंत्री नहीं होगा,तब तक हम पूर्ण विकास से वंचित रहेंगे।

कर्नल सुधीर कुमार (अ०प्रा०) ने कहा हम लोग सम्पन्न परिवारों से हैं, इससे हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है, जो पड़ोसी हैं,गंवाडी है,आसपास के लोग हैं वो भी हमारी तरह सम्पन्न हो। समानता होगी तो अपराध कम होगें। अपराध कम होगें तो आप सुरक्षित है। कर्नल सुधीर ने कहा पड़ोस खुश होगा तो आप खुश रहेंगे। इसलिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश का निर्माण हमारी आवश्यकता है। उन्होंने कहा आप किसी भी राजनीतिक विचार धारा के हो, लेकिन अपना घर तो अच्छा चाहोगे ना।

कर्नल रोहित चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कल तक भाजपा के एजेंडे में था उत्तर प्रदेश विभाजन।आज भाजपा के एजेंडे से विभाजन शब्द गायब हो गया है। आप समझो राजनीति को। सत्ता में आने के बाद एजेंडे बदल जाते हैं। कर्नल ने कहा हम देश की सीमा पर लड़े देश के लिए, रिटायर्ड होने के बाद अपनी पीढ़ियों के विकास और सुरक्षित-सम्मानित जीवन के लिए सड़कों पर है। जब तक पश्चिम प्रदेश नहीं बनेगा हमारी जंग जारी रहेगी।

खास बात। इस बैठक में महिला शक्ति की मौजूदगी ने तय कर दिया कि पश्चिम प्रदेश निर्माण की लड़ाई अब अंगड़ाई ले चुकी है। महिला शक्तियों में अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही रिजवाना सैफी,रशिम बालियान, संगीता चौधरी, एडवोकेट सायना ने मोर्चा की बैठक में शामिल हो मोर्चा को विश्वास दिलाया कि हम आंदोलन में साथ है। घर घर चर्चा करेंगे, आंदोलन में अपने परिवार को शामिल करेंगे।

इस अवसर पर विशन नेहवाल ने कहा जब तक युवा शक्ति को पता नहीं चलेगा कि वो पश्चिम प्रदेश में रहते हैं,कैसे क्यूं उनके अधिकारों का हनन हो रहा है,वो क्यूं आंदोलन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा हम सोशल मीडिया के जरिए, क्षेत्रीय युवाओं की बैठक कर उन्हें जागृत करेंगे।इसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं।

विशेष - उत्तर प्रदेश विभाजन के प्रहरियों का दिल्ली डॉन समाचार में स्वागत है विरेन्द्र चौधरी पत्रकार 8057081945

बैठक को रश्मि बालियान, संगीता चौधरी, एडवोकेट सायना, पत्रकार संजय पांचाल, एडवोकेट रामशरण सिंह, एडवोकेट दीप सिंह, राजेन्द्र पाराशर जिला अध्यक्ष गाजियाबाद, प्रधान शुशील, भूपेन्द्र नागर, सलोनी सोलंकी, उमेश शर्मा, सचिन यादव,सौरभ अग्रवाल,गौरव यादव,संजय गुप्ता, अमित शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, रामप्यारे यादव,सौरभ यादव, अशोक भारतीय, संजय गिरी, एडवोकेट रत्न सिंह, अशोक राणा, ओमप्रकाश सैनी, एडवोकेट सरोज बाला आदि ने भी विचार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि वो वेस्ट यूपी विभाजन के आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभायेंगे।

समीक्षा पहली बार देखा बैठक में जोश जुनून,सभी जातियों वर्गों सभी धर्मों के लोग चाहते हैं उत्तर प्रदेश विभाजन। आंदोलन अंगड़ाई ले रहा है विभाजन तो निश्चित है,देखना ये है इसका श्रेय भाजपा लेती है या कोई और।

इस वीडियो के लिंक को शेयर करें राजकीय लाभ मिलेगा 

Comments