हाकी के खेल को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए ग्रासरूट से मेहनत करनी होगी - चौधरी नीर पाल


विरेन्द्र चौधरी 

 सहारनपुर। स्थानीय स्पोर्टस स्टेडियम में हॉकी के जादूगर महान खिलाड़ी दादा मेजर ध्यानचंद जी की 118 वी जयंती खेल दिवस के रूप में मनाई गई।इस अवसर पर बालक बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तथा हॉकी खिलाड़ियों को पुरुषकृत किया गया।बालक और बालिका दोनो में सरस्वती विहार स्कूल ने प्रथम स्थान व डी ए वी ने दितीय स्थान प्राप्त किया।

     खेल दिवस पर खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चौ नीरपाल सिंह ने हॉकी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज ऐसे महान खिलाड़ी की जयंती है जो हॉकी खेल का नाम युगों युगों तक अमर कर गया जिनकी बदौलत हॉकी को राष्ट्रीय खेल घोषित किया गया उन महान खिलाड़ी दादा मेजर ध्यानचंद को सभी खिलाड़ियों की तरफ से शत शत नमन।

    चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि हमें इस अवसर पर प्रेरणा लेनी चाहिए और राष्ट्रीय स्तर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेल का नाम बुलंदियों पर रहे।इसके लिए हमें ग्रासरूट से लेकर स्कूल कॉलेजों में कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

   इस दौरान खेल दिवस के अवसर पर छेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने सभी खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरण कर सुभकामनाए दी।अंपायर दीपक शर्मा,निखिल,आसिफ मोहम्मद रहे।

    इस अवसर पर जिला हॉकी सचिव फुरकान अहमद,जिला उपाध्यक्ष यशपाल सिंह पुंडीर,कोषाध्यक्ष नवीन चंद शर्मा,ईश्वर सिंह मुखिया, अन्नू बजाज,राष्ट्रीय खिलाड़ी वैशाली, ऊषा, किरण आदि उपस्थित रहे।


        

Comments