नहीं कटने देंगे अवैध कालोनी, पश्चिमांचली ना खरीदें अन अप्रुव्ड कालोनी में प्लाट वरना पछताओगे

 नहीं कटने पर देंगे अवैध कालोनियां•••पश्चिमांचलियों को नहीं खरीदने चाहिए अवैध कालोनी में प्लाट•••खरीदोगे तो पछताओगे -- विरेन्द्र चौधरी 

सतीश शर्मा/अवनीश धीमान

सहारनपुर। पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी ने कहा कि पूरे सहारनपुर के चारों तरफ अवैध कालोनियां काटी जा रही है। ये अवैध कालोनी उन लोगों के लिए घातक सिद्ध हो रही है जो अज्ञानता के चलते इन कालोनियों में प्लाट खरीद लेते हैं।


पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा के आंदोलनकारी विरेन्द्र चौधरी ने कहा कि हमारे पास बहुत से लोग आते हैं,जो भू-माफियों के चक्कर में फंस गए हैं। अब उन्हें वो सुविधाएं नहीं मिल रही है,जो नगर निगम क्षेत्र में मिलती है। विरेन्द्र चौधरी ने बताया कि उनके पास बहुत लोग आते हैं,जो बिजली के कनेक्शन,पानी के कनेक्शन ना मिलने से परेशान हैं। संपर्क मार्ग के लिए परेशान हैं।

विरेन्द्र चौधरी ने कहा कि आजकल एक नया ट्रेंड चला हुआ है सारे भूमाफिया भाजपा में आ गये है,ताकि अधिकारियों से सांठगांठ करने में परेशानियां ना हो। उन्होंने कहा पता चला है वर्तमान वीसी विकास प्राधिकरण ईमानदार हैं, लेकिन उनके अधीनस्थ अधिकारी और कर्मचारी उन्हें अंधेरे में रखकर जमकर लूटमारी कर रहे हैं। जब हमनें लोगो की दिक्कत जानने के बाद सहारनपुर भ्रमण किया तो स्टार पेपर मिल के चूना पहाड़ के पास दो कालोनी,नाजिरपुरा ढमोला के पास, दिल्ली रोड़ चुनैहटी के आसपास कईं अवैध कालोनी कट रही है। क्या विकास प्राधिकरण को पता नहीं है। सब पता है और सब जनता के साथ हो रही लूट-पाट में शामिल हैं।जिससे सरकार की छवि खासकर बुलडोजर मुख्यमंत्री की छवि प्रभावित हो रही है। 


विरेन्द्र चौधरी ने कहा हम पश्चिम प्रदेश के लिए आंदोलन चला रहे हैं,हम अपने पश्चिम के नागरिकों को परेशान नही होने देंगे। उन्होंने कहा वे जनता को अवैध कालोनियों को लेकर जागरूक करेंगे, भू-माफियों के खिलाफ आंदोलन करेंगे चाहे वो भाजपा के कितने बड़े नेता क्यूं ना हो। हम लोग सबकी छत,सबको सुविधा का सपना देखते हैं,और ये भू माफिया गरीबों के सपनों का हनन कर लूट-पाट कर रहे हैं। हम ऐसा नहीं होने देंगे।

विरेन्द्र चौधरी ने कहा कि आज हर गली में अवैध निर्माण हो रहे हैं, प्राधिकरण के मैट और जूनियर इंजीनियर इन निर्माणों से वाकिफ हैं।बड़ा सवाल यह है कि जब इन निर्माणों से विभाग अवगत हैं तो अवैध निर्माण कैसे हो रहे हैं। क्या विभाग के मंत्री, संत्री इस लूट में शामिल हैं। उन्होंने कहा अगर प्राधिकरण विभाग के अवर अभियंताओं,मैटो की संपत्तियों की जांच करा ली जाये तो निश्चित है इनकी बेनामी संपत्तियों से पूरे सहारनपुर का विकास संभव है।

उन्होंने कहा सत्ता के नशें से दूर रहकर भाजपा के अध्यक्षों को सोचना चाहिए जो लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं,उनका कारोबार क्या है। अगर इस पर विचार नहीं किया तो भाजपा भी अन्य दलों की तरह अपनी छवि खराब कर लेगी।

अपनी बोली अपना भेष, लेकर रहेंगे पश्चिम प्रदेश 
पश्चिम प्रदेश निर्माण आंदोलन से जुड़ने के लिए संपर्क करें। विरेन्द्र चौधरी 9410201834  8057081945

Comments